अब पाकिस्तान में रिपोर्टिंग करेगी हूबहू इंसानी हाव-भाव वाली AI रिपोर्टर!

AI रिपोर्टर सिर्फ तैयार स्क्रिप्ट पढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कथित तौर पर ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स भी रियल टाइम में पेश कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2025 21:28 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान के चैनल 92 News ने लॉन्च किया देश का पहला AI रिपोर्टर
  • यह उर्दू में खबरें पढ़ता है
  • AI रिपोर्टर रियल टाइम न्यूज पढ़ सकता है,

इसकी प्रेजेंटेशन स्टाइल प्रोफेशनल न्यूज एंकर जैसी ही है

Photo Credit: Via BloomPakistan

पाकिस्तान में पत्रकारिता की दुनिया में एक नया और शायद ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। देश के एक प्रमुख न्यूज चैनल ने ऐसा AI रिपोर्टर लॉन्च किया है जो पूरी तरह उर्दू में खबरें पढ़ता है, स्क्रिप्टेड बुलेटिन पेश करता है और डिजिटल रूप से इंसान जैसा दिखता और बोलता है। 92 News चैनल की इस पहल को पाकिस्तान की मीडिया इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी और टेलीविजन के मिलन के तौर पर देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है।

इस खबर की पुष्टि BloomPakistan की रिपोर्ट के जरिए हुई है, जिसमें बताया गया कि 92 News ने इस AI रिपोर्टर को अपने इंस्टाग्राम चैनल पर पहली बार पेश किया। रिपोर्टर की शक्ल, आवाज और हाव-भाव सभी कुछ इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि पहली नजर में इसे इंसानी एंकर से अलग कर पाना मुश्किल हो जाए। चैनल की तरफ से इसे “पत्रकारिता के भविष्य” की दिशा में एक कदम बताया जा रहा है।
Advertisement

AI रिपोर्टर सिर्फ तैयार स्क्रिप्ट पढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कथित तौर पर ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स भी रियल टाइम में पेश कर सकता है। इसकी प्रेजेंटेशन स्टाइल प्रोफेशनल न्यूज एंकर जैसी ही है। हालांकि, इसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ इसे भविष्य की जरूरत बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स और पत्रकार इससे चिंतित भी हैं, खासकर इसलिए कि क्या AI अब रिपोर्टिंग जैसे फील्ड में इंसानों को पूरी तरह रिप्लेस कर सकता है?

AI रिपोर्टर का इस्तेमाल पहली बार नहीं हो रहा है। भारत, चीन और कुवैत जैसे देशों में पहले ही AI एंकर पेश किए जा चुके हैं। लेकिन पाकिस्तान में इसे रिपोर्टिंग तक ले जाना एक नई बात है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह AI रिपोर्टर केवल स्क्रीन तक सीमित रहेगा या आने वाले वक्त में ये डिजिटल अवतार इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्टिंग या लाइव इवेंट्स में भी दिखने लगेंगे।
Advertisement

कुल मिलाकर, AI का यह नया प्रयोग पाकिस्तान के लिए सिर्फ एक तकनीकी टूल नहीं, बल्कि मीडिया के ट्रेंड बदलने की शुरुआत भी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि AI रिपोर्टर सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट बनकर रह जाता है या वाकई पत्रकारिता में कुछ बदलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI anchor, AI reporter, Pakistan, Pakistan AI Reporter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.