OpenAI ला रहा AI वाला वेब ब्राउजर!, Google Chrome को होगा सबसे बड़ा खतरा

Google Chrome को कड़ी टक्कर देने के लिए अब OpenAI कथित तौर पर जल्द ही एक AI पर बेस्ड वेब ब्राउजर पेश करने का प्लान बना रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2025 17:45 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI कथित तौर पर AI पर बेस्ड वेब ब्राउजर पेश करने का प्लान बना रहा है।
  • OpenAI के AI पर बेस्ड वेब ब्राउजर की टक्कर Google Chrome से होगी।
  • OpenAI, AI का उपयोग करके लोगों के इंटरनेट सर्फिंग के तरीके को बदलेगा।

OpenAI ने 2022 में ChatGPT को लॉन्च किया था।

Photo Credit: Unsplash/Andrew Neel

Google Chrome को कड़ी टक्कर देने के लिए अब OpenAI कथित तौर पर जल्द ही एक AI पर बेस्ड वेब ब्राउजर पेश करने का प्लान बना रहा है। Google Chrome को टक्कर देने वाला यह ब्राउजर आने वाले कुछ हफ्तों में पेश होने की उम्मीद है। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करके लोगों के इंटरनेट सर्फिंग के तरीके को बदलने के उद्देश्य से आ रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Google Chrome के लिए बड़ा खतरा


अगर यह सच होता है तो यह ब्राउजर Google Chrome के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। आपको बता दें कि वर्तमान में बाजार गूगल सबसे ज्यादा प्रचलित ब्राउजर है। क्रोम एड को ज्यादा प्रभावी तरीके से टारगेट करने के लिए यूजर्स का डाटा एकत्रित करके गूगल के एडवरटाइजिंग बिजनेस में भी अहम भूमिका निभाता है।


ChatGPT के यूजर्स से होगा फायदा


रिपोर्ट में बताया गया है कि OpenAI का ब्राउजर कुछ यूजर्स इंटरैक्शन को वेबसाइट पर क्लिक करने के बजाय ChatGPT जैसे चैट इंटरफेस के अंदर रखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ब्राउजर OpenAI के उस बड़े प्लान का हिस्सा है जिससे वह अपनी सर्विस को यूजर्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को आसानी से इंटीग्रेट करना चाहता है। अगर ChatGPT के 50 करोड़ वीकली यूजर्स में से सिर्फ छोटा हिस्सा ही ओपनएआई के ब्राउजर पर स्विच करता है तो यह गूगल के मुख्य एड बिजनेस को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।


Advertisement
2022 से AI की दुनिया में है जलवा


OpenAI ने 2022 में ChatGPT को लॉन्च किया था, जिसके बाद से यह एक बड़ा नाम बन गया। तब से इसे Google और Anthropic जैसी कंपनियों से टक्कर मिल रही है। OpenAI अपनी सर्विस का विस्तार करने पर भी विचार कर रहा है। मई में कंपनी ने io के अधिग्रहण की घोषणा की थी जो कि पूर्व एप्पल डिजाइन हेड जॉनी आइव का एक स्टार्टअप है। ज्यादा स्मार्ट एआई बेस्ड ब्राउजर बनाने की मार्केट में होड़ लग गई है। पेरप्लेक्सिटी, ब्रेव और द ब्राउजर कंपनी पहले ही इसी प्रकार के टूल जारी कर चुकी हैं।

OpenAI का क्या प्लान है?

OpenAI कथित तौर पर जल्द ही एक AI पर बेस्ड वेब ब्राउजर पेश करने का प्लान बना रहा है।

OpenAI के AI बेस्ड वेब ब्राउजर से किसको खतरा है?

OpenAI के AI बेस्ड वेब ब्राउजर बाजार में आने पर Google Chrome के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।

ChatGPT कब आया था?

OpenAI ने 2022 में ChatGPT को लॉन्च किया था।

ChatGPT के कितने यूजर्स हैं?

ChatGPT के 50 करोड़ साप्ताहिक यूजर्स हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.