सोशल मीडिया पर Nano Banana फोटो ट्रेंड ने मचाया तहलका, मुख्यमंत्री भी नहीं रहे पीछे, ऐसे बनाएं अपनी 3D फिगरिन्स फोटो

Nano Banana 3D ट्रेंड काफी आसान होने और विजुअली बेहतर होने के चलते काफी जल्दी लोकप्रिय हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2025 09:18 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर नया AI ट्रेंड Nano Banana चल रहा है।
  • 3D डिजिटल फिगरिन्स Google के Gemini पर बेस्ड है।
  • फीचर पूरी तरह से फ्री है और Gemini ऐप के जरिए यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

सोशल मीडिया पर Nano Banana ट्रेंड चल रहा है।

Photo Credit: X/@GoogleIndia

इंटरनेट पर कुछ भी वायरल हो सकता है और हाल ही में Ghibli ट्रेंड जमकर वायरल हुआ था, जिस पर यूजर्स ने जमकर इमेज क्रिएट किए थे। हर जगह Ghibli फोटो ही नजर आ रहीं थी। अब एक नया AI ट्रेंड Nano Banana चल रहा है, जिसमें 3D डिजिटल फिगरिन्स हैं। यह Google के Gemini पर बेस्ड है। इस ट्रेंड में यूजर्स सिर्फ एक फोटो और एक छोटे से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए अपनी, सेलिब्रिटिज या पालतू जानवरों की हायपर रिएलिस्टिक 3D फिगरिन्स तैयार कर रहे हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल
यह ट्रेंड काफी आसान होने और विजुअली बेहतर होने के चलते काफी जल्दी लोकप्रिय हो गया है। इस तरह की फोटो तैयार करने के लिए किसी तरह के टेक स्किल या पेमेंट करने की भी जरूरत नहीं है। यूजर्स कमर्शियल कलेक्टेबल फिगर की तरह ट्रांसपेरेंट ऐक्रेलिक बेस और पैकेजिंग मॉकअप के साथ रिएलिस्टिक सेटिंग्स में रखी गई छोटी और असली सी दिखने वाली फिगरिन्स बना सकते हैं।

इस ट्रेंड के लिए आपको बस एक फोटो अपलोड करनी है और Gemini प्लेटफॉर्म पर दिए गए प्रॉम्प्ट का उपयोग करना है, जिसके बाद 3D फिगर को एक वर्चुअल डेस्कटॉप पर प्रस्तुत करता है और पास की स्क्रीन पर मॉडलिंग प्रीव्यू दिखाता है। भारत में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ट्रेंड को बहुत ज्यादा पसंद किया है। यहां की नेता भी इससे पीछे नहीं रहे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपनी 3D फिगरिन्स X पर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि उनके युवा फॉलोअर्स ने उन्हें इसे ट्राई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Google के अनुसार, यह फीचर पूरी तरह से फ्री है और Gemini ऐप के जरिए सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

Nano Banana 3D फिगरिन्स बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:

  • 1: सबसे पहले Google Gemini या गूगल एआई स्टूडियो खोलना है।
  • 2: उसके बाद कोई भी फोटो अपलोड करना है, जिसे आप ट्रांसफॉर्म करना चाहते हैं।
  • 3: फिर आपको इस प्रॉम्प्ट को कॉपी करना है और पेस्ट करना है: "Create a 1/7 scale commercialised figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modelling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations."
  • 4: जनरेट पर क्लिक करना है और अपनी 3D फिगरिन फोटो के प्रदर्शित होने के लिए कुछ सेकंड का इंतजार करना है।
  • 5: रिजल्ट को रिव्यू करना है और अगर जरूरी हो तो अपने प्रॉम्प्ट में बदलाव करना है या नए क्रिएशन के लिए किसी अन्य फोटो का उपयोग कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nano Banana Trend, AI Trend, 3D Figurines, Google Gemini

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  11. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.