Meta का कर्मचारियों को संदेश, परफॉर्मेंस अप्रेजल चाहिए अच्छा तो काम में करें AI का ज्यादा उपयोग

ऑफिस के टास्क से लेकर, स्कूल/कॉलेज के कार्यों और रोजमर्रा के जीवन में एआई काफी मददगार साबित हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 10:53 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है।
  • रोजमर्रा के जीवन में एआई काफी मददगार साबित हो रहा है।
  • ऑफिस के टास्क और स्कूल/कॉलेज के कार्यों AI काफी उपयोग हो रहा है।

एआई का उपयोग ऑफिस में बढ़ता जा रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Jo Lin

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑफिस के टास्क से लेकर, स्कूल/कॉलेज के कार्यों और रोजमर्रा के जीवन में एआई काफी मददगार साबित हो रहा है। अब हाल ही में Meta ने अपने कर्मचारियों को एक नया संदेश दिया है कि अगर आप अपने मैनेजर को प्रभावित करना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाए। टेक कंपनी अगले साल से कर्मचारियों के परफॉर्मेंस को उनके एआई के प्रभाव से जोड़ना शुरू करेगी। यह एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है जहां ऑफिस में AI इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ परफॉर्मेंस में शामिल करने की उम्मीद भी की जाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिजनेस इनसाइडर के इंटरनल मेमो में Meta की हेड ऑफ पीपल जेनेल गेल ने कर्मचारियों को बताया कि 2026 से AI का उपयोग एक बड़ी उम्मीद बन जाएगा। कंपनी चाहती है कि हर कर्मचारी चाहे वह इंजीनियरिंग, मार्केटिंग या ऑपरेशन सेक्टर में हो यह बताए कि वे एआई का उपयोग कैसे स्मार्ट, तेज और बेहतर तरीके से कर रहे हैं।

Advertisement

मेमो के अनुसार, मेटा कर्मचारियों का मूल्यांकन इस आधार पर करना शुरू करेगा कि वे रिजल्ट देने और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले टूल बनाने के लिए एआई का कितने प्रभावी तरीके से उपयोग करते हैं। हालांकि, कंपनी कर्मचारियों को इसे उपयोग करने के लिए 1 साल का समय दे रहा है। 2025 के परफॉर्मेंस रिव्यू में AI मेट्रिक्स पूरे तरीके से शामिल नहीं होंगे, लेकिन कर्मचारियों को अपने सेल्फ-एवोल्यूशन में AI के रिजल्ट के उदाहरण शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

गेल ने नोट में लिखा कि 2025 में हम उन लोगों को रिवार्ड देंगे, जिन्होंने अपने काम में या अपनी टीम के परफॉर्मेंस में सुधार करके AI से प्रभावित किया है। इसका मतलब है कि जो कर्मचारी वर्कफ्लो को बेहतर करने और ग्रोथ में तेजी लाने या बेहतर इंटरनल सिस्टम बनाने के लिए AI का उपयोग करते हैं, उन्हें हाई रेटिंग या बोनस मिल सकता है। 2026 तक AI के प्रभाव को मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

इस प्रक्रिया को ज्यादा आसान बनाने के लिए Meta कर्मचारियों को रिव्यू और फीडबैक लिखने में मदद करने के लिए एक AI परफॉर्मेंस एसिस्टेंट भी पेश कर रहा है। यह सिस्टम इसी महीने शुरू होगा और मेटा के इंटरनल AI बॉट मेटामेट के साथ इंटीग्रेटड होगा और परफॉर्मेंस समरी तैयार करने में मदद के लिए Google के Gemini जैसे टूल का भी उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, AI, Meta Employees, AI Impact

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.