Meta AI in India : वॉट्सऐप, इंस्‍टा, फेसबुक पर आया ‘मेटा एआई’, क्‍या-क्‍या काम करेगा? जानें

Meta AI in India : कंपनी का कहना है कि इसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) के साथ बनाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जून 2024 14:04 IST
ख़ास बातें
  • मेटा एआई का रोलआउट भारत में शुरू
  • फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्‍टाग्राम यूजर्स के लिए लाया गया
  • कंटेंट क्रिएशन में मिलेगी मदद

फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्‍टा पर मेटा एआई के आने से लाखों यूजर्स को फायदा होगा।

Meta AI in India : पिछले हफ्ते गूगल ने जेमिनी के मोबाइल ऐप (Gemini AI app) को भारत में 9 भाषाओं में लॉन्च किया था। अब मेटा (Meta) ने भी अपने आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस असिस्‍टेंट ‘मेटा एआई' (Meta AI) को भारत में वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और मेटा डॉट एआई पर पेश कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) के साथ बनाया गया है। फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्‍टा पर मेटा एआई के आने से लाखों यूजर्स को फायदा होगा। कंटेंट बनाने से लेकर किसी टॉपिक पर जानकारी हासिल करने जैसे काम अब सीधे मेटा एआई से पूरे हो जाएंगे। 

रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ने कहा कि भारत में Meta AI को अंग्रेजी में शुरू किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि अब भारतीय यूजर्स वॉट्ऐप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर मेटा एआई का इस्तेमाल करके काम कर सकते हैं। वह सीख सकते हैं। कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं और उन चीजों से जुड़ सकते हैं जो बेहद जरूरी हैं।
 

हर सवाल के लिए अब गूगल करने की जरूरत नहीं! 

एआई की ताकत है कि लोगों के कई रोजाना के सवाल वह दे सकता है। Meta AI की भी यही खूबी है। उदाहरण के लिए, अगर हमें अपने इलाके का मौसम जानना हो तो हम क्‍या करेंगे? गूगल पर सर्च करेंगे। अब यही काम आप सीधे वॉट्सऐप चैट पर कर सकते हैं। हमने वॉट्सऐप पर इनबिल्‍ट हो चुके मेटा एआई पर क्लिक करके उसके साथ चैटिंग शुरू की। सवाल किया दिल्‍ली के मौसम के बारे में (अंग्रेजी में)। कुछ चुनिंदा क्‍वेरीज के बाद हमें दिल्‍ली का आज का तापमान, बारिश की संभावना, बादलों की आवाजाही और नमी जैसी जानकारियां मेटा एआई ने दे दीं। 

कंपनी ने कहा कि मेटा एआई पर कई और जानकारियां हासिल की जा सकेंगी। जैसे लोग अपने दोस्तों के लिए शानदार व्यूज वाले और वेगन रेस्तरां रिकमेंड करने के लिए कह सकते हैं। लोग मेटा एआई से पूछ सकते हैं कि रोड ट्रिप पर रुकने के लिए कौन सी जगह अच्छी है? 
Advertisement

इसी तरह से फेसबुक फीड पर स्क्रॉल करते समय भी मेटा एआई तक पहुंचा जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  8. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.