LinkedIn में अब AI ठीक करेगा आपका 'Resume', जॉब सर्च में होगी मदद; रिलीज हुए कई नए फीचर्स

LinkedIn ने बिजनेस के लिए भी कई नए फीचर्स जारी किए हैं। कंपनी का नया Recruiter 2024 अब ग्लोबल लेवल पर अंग्रेजी भााषा में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जून 2024 22:43 IST
ख़ास बातें
  • नया AI फीचर सूट अब प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है
  • जॉबसीकर कोच यूजर्स को आसान भाषा में पूछकर जॉब सर्च करने की सुविधा देगा
  • LinkedIn ने पर्सनलाइज्ड लर्निंग एन्हांसमेंट भी पेश किया है

Photo Credit: Reuters

तेजी से वर्कफोर्स में हो रहे बदलाव को देखते हुए प्रोफेशनल्स और एम्प्लॉयर्स को मदद करने के लिए, LinkedIn ने AI-पावर्ड टूल का पूरा सूट लॉन्च किया है, जो कंपनी के दावे अनुसार प्रोडक्टिविटी और सक्सेस को बढ़ावा देगा। सूट आज से दुनिया भर के प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस सूट में कई फीचर्स शामिल हैं, जैसे AI-पावर्ड जॉब सर्च, बायोडाटा और कवर लेटर असिस्टेंस, पर्सनलाइज्ड लर्निंग, Ai-ड्रिवन एक्सपर्ट असिस्टेंस और रिक्रूटर्स, मार्केटर्स और छोटे बिजनेस के लिए एडवांस टूल्स जैसे फीचर्स।

LinkedIn ने एक प्रेस स्टेटमेंट के जरिए अपने नए AI-पावर्ड फीचर्स की विस्तार से जानकारी दी। नया AI फीचर सूट अब प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। नौकरी चाहने वाले अब अपनी सर्च को कारगर बनाने के लिए लिंक्डइन के AI-पावर्ड जॉब एक्सपीरिएंस का लाभ उठा सकते हैं। जॉबसीकर कोच यूजर्स को आसान भाषा में पूछकर जॉब सर्च करने की सुविधा देगा, उदाहरण के लिए, "मेरे लिए दिल्ली में एक रिमोट मार्केटिंग जॉब सर्च करें जो कम से कम XXXXX रुपये सैलेरी देती हो।" इसके अलावा, पर्सनलाइज्ड कवर लेटर सजेशन के साथ-साथ Resume (CV) को और बेहतर बनाने के सुझाव से उम्मीदवारों भीड़ में अलग दिखाई दे सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि 2030 तक वर्कप्लेस स्किल फील्ड में 68 प्रतिशत बदलाव का अनुमान है, जिसके चलते LinkedIn ने पर्सनलाइज्ड लर्निंग एन्हांसमेंट पेश किया है। यह पायलट प्रोग्राम लिंक्डइन लर्निंग पर इंडस्ट्री के लीडर्स से इंस्टेंट, AI-पावर्ड सजेशन प्रदान करता है, जो प्रेक्टिकल, कस्टमाइज्ड इनसाइट्स प्रदान करता है। प्रीमियम ग्राहक रियल-टाइम में लिंक्डइन कोर्स के साथ इंटरेक्ट कर सकते हैं, कंटेंट समरीज और टॉपिक स्पष्टीकरण के बारे में पूछ सकते हैं।

लिंक्डइन ने बिजनेस के लिए भी कई नए फीचर्स जारी किए हैं। कंपनी का नया Recruiter 2024 अब ग्लोबल लेवल पर अंग्रेजी भााषा में उपलब्ध है। छोटे बिजनेस प्रीमियम कंपनी पेजों से लाभ उठा सकते हैं, जिन्हें AI-गाइडिड मैसेजिंग और कस्टम CTA के साथ ग्रोथ बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LinkedIn, LinkedIn new tool, LinkedIn AI Tools
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.