Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस

Infosys ने Anthropic के साथ साझेदारी की है। Claude मॉडल्स और Infosys Topaz AI के इंटीग्रेशन से टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Infosys और Anthropic ने AI सहयोग शुरू किया
  • Claude मॉडल्स होंगे Infosys Topaz में इंटीग्रेट
  • टेलीकॉम से शुरू, अन्य सेक्टर तक विस्तार

Claude मॉडल्स होंगे Infosys Topaz में इंटीग्रेट

Infosys ने एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस को मजबूत करने के लिए Anthropic के साथ साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह सहयोग टेलीकॉम सेक्टर से शुरू होगा, जहां एक डेडिकेटेड Anthropic Center of Excellence बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य इंडस्ट्री स्पेसिफिक ऑपरेशंस के लिए AI एजेंट्स को डेवलप और डिप्लॉय करना है।

कंपनी के मुताबिक इस साझेदारी के तहत Anthropic के Claude मॉडल्स, जिनमें Claude Code भी शामिल है, को Infosys Topaz AI ऑफरिंग्स के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। इस इंटीग्रेशन का मकसद एंटरप्राइजेज को जटिल वर्कफ्लो ऑटोमेट करने, सॉफ्टवेयर डिलीवरी तेज करने और गवर्नेंस व ट्रांसपेरेंसी के साथ AI अपनाने में मदद करना है, खासकर उन इंडस्ट्रीज में जहां रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स सख्त हैं।

Advertisement

पहले फेज में टेलीकॉम कंपनियों के लिए AI एजेंट्स नेटवर्क ऑपरेशंस को आधुनिक बनाने, कस्टमर लाइफसाइकल मैनेजमेंट को आसान करने और सर्विस डिलीवरी बेहतर करने में मदद करेंगे। इसके बाद यह सहयोग फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों तक एक्सपेंड किया जाएगा।

Infosys और Anthropic का फोकस एजेंटिक AI सिस्टम्स पर भी रहेगा। कंपनी के अनुसार ये सिस्टम सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि मल्टी स्टेप टास्क जैसे क्लेम प्रोसेसिंग, कोड जनरेशन और टेस्टिंग, तथा कंप्लायंस रिव्यू को स्वतंत्र रूप से संभाल सकेंगे। Claude Agent SDK जैसे टूल्स के जरिए संस्थाएं लंबे और जटिल प्रोसेस को अधिक दक्षता के साथ मैनेज कर पाएंगी।

फाइनेंशियल सर्विसेज में AI एजेंट्स जोखिम पहचानने और मूल्यांकन को तेज करने, कंप्लायंस रिपोर्टिंग ऑटोमेट करने और कस्टमर इंटरैक्शन को ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाने में मदद करेंगे। वहीं मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग में Claude मॉडल्स प्रोडक्ट डिजाइन और सिमुलेशन को गति देने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे, जिससे रिसर्च और डेवलपमेंट का समय कम हो सके।

Advertisement

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में Claude Code का उपयोग कोड लिखने, टेस्ट करने और डिबग करने के लिए किया जाएगा। Infosys ने बताया कि वह अपनी Exponential Engineering यूनिट में पहले से Claude Code का उपयोग कर रही है, ताकि इंटरनल एक्सपर्टीज और बेस्ट प्रैक्टिस डेवलप की जा सके, जिसे आगे क्लाइंट प्रोजेक्ट्स में लागू किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.