भारत सरकार ने फ्री YUVA AI For All कोर्स किया शुरू, जानें कैसे करें

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (MeitY) ने IndiaAI मिशन के तहत एक फ्री शॉर्ट टर्म कोर्स YUVA AI for ALL शुरू किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Yuva AI फॉर ऑल कोर्स में स्टूडेंट यह जानेंगे कि AI एजुकेशन कैसे मिलेगी।
  • Yuva AI फॉर ऑल कोर्स में सुरक्षित और जिम्मेदारी से कैसे उपयोग करेंगे।
  • Yuva AI फॉर ऑल कोर्स में रियल वर्ल्ड के AI ऐप्लिकेशन को देखेंगे।

AI

Photo Credit: Unsplash

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (MeitY) ने IndiaAI मिशन के तहत एक फ्री शॉर्ट टर्म कोर्स YUVA AI for ALL शुरू किया है। यह कोर्स पूरे भारत के लोगों खासतौर पर युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बेसिक जानकारी प्राप्त करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सेल्फ पेस्ड 4.5 घंटे के कोर्स में भारत के वास्तविक जीवन के उदाहरण शामिल किए गए हैं। इसके जरिए सीखने को आसान बनाने के साथ-साथ ज्यादा आकर्षक भी बनाना है। आइए युवा एआई फॉर ऑल कोर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस कोर्स में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि कैसे AI दुनिया को बदल रहा है। इस कोर्स का उद्देश्य स्टूडेंट और प्रोफेशनल को AI का उपयोग करने में सक्षम बनाना है। MeitY भारत में 1 करोड़ नागरिकों को AI स्किल सिखाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इससे भारत को डिजिटल बनाना है और एआई उपयोग को बढ़ावा देना के साथ भविष्य के लिए भारत को तैयार करना है। इस कोर्स को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए स्कूल और यूनिवर्सिटी समेत कई ऑर्गेनाइजेशन IndiaAI के साथ सहयोग कर सकते हैं।

Advertisement

Yuva AI for All Course में क्या सीखने को मिलेगा:

Yuva AI फॉर ऑल कोर्स में स्टूडेंट शॉर्ट मॉड्यूल के जरिए लर्निंग करेंगे। इस कोर्स में यह बताया जाएगा कि AI वास्तव में क्या है और यह कैसे काम करता है। स्टूडेंट यह जानेंगे कि AI एजुकेशन, क्रिएटिविटी और वर्कप्लेस को कैसे बदल रहा है। इसमें स्टूडेंट यह जानेंगे कि AI टूल का सुरक्षित और जिम्मेदारी से कैसे उपयोग करेंगे। स्टूडेंट भारत भर में रियल वर्ल्ड के AI ऐप्लिकेशन को देखेंगे। इस कोर्स में AI के भविष्य और आगामी अवसरों की एक झलक देखने को मिलेगी

कहां से कर सकते हैं कोर्स:

Advertisement

इच्छुक स्टूडेंट FutureSkills Prime, iGOT Karmayogi और अन्य कई एड-टेक पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म पर इस कोर्स को कर सकते हैं। जो भी स्टूडेंट इस कोर्स को पूरा कर लेंगे तो उन्हें भारत सरकार से एक सर्टिफिकेट मिलेगा।

YUVA AI फॉर ऑल फ्री कोर्स के लिए कैसे करें आवेदन:

  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एनरोल पर क्लिक करना है और अपनी जीमेल आईडी या लिंक्डइन से लॉगिन करना है।
  • फिर यूजर्स को अपनी निजी जानकारी जैसे कि एजुकेशन, व्यवसाय और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आप सेल्फ पेस्ड एआई कोर्स में हिस्सा ले सकेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.