मात्र 199 रुपये में Gemini 3 Pro का एक्सेस, Gmail, Photos के लिए 200GB स्टोरेज, जानें क्या है Google का गजब प्लान

Google ने आज भारतीय बाजार में यूजर्स के लिए Google AI Plus लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Google AI Plus में फोटो, ड्राइव और Gmail में 200GB स्टोरेज दी जाती है।
  • Google AI Plus में Gemini 3 Pro का अधिक एक्सेस प्रदान किया जाता है।
  • Google AI Plus आज से भारत में 399 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है।

Google Al Plus में कई नए फीचर्स मिलते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Firmbee.com

Google ने आज भारत में Google AI Plus लॉन्च कर दिया है। यह प्लान लोगों को लेटेस्ट Google AI मॉडल और फीचर्स को कम कीमत में ज्यादा फायदे प्रदान करता है। यह आपको पावरफुल AI टूल्स तक एक्सेस प्रदान करता है, जिससे किफायती कीमत पर यूजर्स की प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी बेहतर होती है। भारत में यूजर्स गूगल के एआई टूल्स का उपयोग कई तरीकों से कर रहे हैं, जैसे Gemini ऐप से लेकर NotebookLM तक आदि का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Google AI Plus Price

कीमत की बात करें तो Google AI Plus आज से भारत में 399 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है। वहीं नए सब्सक्राइबर पहले 6 महीनों के लिए 199 रुपये में यह प्लान पा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स इन सभी फायदों को परिवार के अधिकतम 5 अन्य मेंबर के साथ शेयर कर सकते हैं। यह एक ही प्लान के साथ सभी के लिए Google का बेहतर अनुभव मिल सकता है।

Google Al Plus में क्या कुछ है शामिल

Gemini ऐप में अब तक के सबसे इंटेलिजेंट मॉडल Gemini 3 Pro का अधिक एक्सेस प्रदान किया जाता है। वहीं Gemini ऐप में लेटेस्ट इमेज जनरेशन और एडिटिंग मॉडल Naño Banana Pro तक ज्यादा एक्सेस मिलता है। इसके अलावा Gemini ऐप में वीडियो जनरेशन के साथ-साथ Flow जैसे क्रिएटिविटी टूल्स तक एक्सेस शामिल है। यूजर्स को Gmail और Docs जैसे आपके डेली इस्तेमाल के ऐप्स में Gemini बिल्ट इन मिलता है। अगर आप गहन रिसर्च और विश्लेषण करना चाहते हैं तो इसके लिए NotebookLM का ज्यादा एक्सेस दिया जाता है। सबसे खास बात इसमें फोटो, ड्राइव और Gmail में 200GB स्टोरेज दी जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.