AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो

Figure AI ने एक ऐसा रोबोट पेश किया है जो 8 घंटे की शिफ्ट में लगातार काम कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2026 11:08 IST
ख़ास बातें
  • रोबोट इंसानों की तरह वेयरहाउस में काम करता नजर आ रहा है।
  • फैक्ट्री कामों में अब रोबोट्स जल्द ही इंसानों की जगह ले सकते हैं।
  • इन्हें बैटरी बदलने के लिए किसी इंसान के सहारे की जरूरत नहीं होती है।

AI रोबोट जल्द ही फैक्ट्री मजदूरों की जगह भी ले सकते हैं।

Photo Credit: X/@Figure AI

Figure AI ने एक ऐसा रोबोट पेश किया है जो 8 घंटे की शिफ्ट में लगातार काम कर सकता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो अब फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले इंसानों की जगह जल्द ही रोबोट भी ले सकते हैं। ये रोबोट न तो थकते हैं और न खाना खाते हैं। कोई खराबी आती है तो ये खुद को ठीक करना भी जानते हैं! यानी पूरे आठ घंटे ये बिना रुके काम कर सकते हैं। रोबोट बनाने वाली कंपनी का दावा है कि वह रोबोट से 8 घंटे काम करवाने में सफल रही है। आइए जानते हैं विस्तार से इस नई क्रांति के बारे में। 

AI रोबोट जल्द ही फैक्ट्री मजदूरों की जगह भी ले सकते हैं। एक AI कंपनी ने इसका सफल ट्रायल कर लिया है। Figure AI ने अपना नया ह्यूमेनॉइड रोबोट पेश किया है जो लगातार 8 घंटे एक फैक्ट्री जैसे वातावरण में काम कर सकता है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें रोबोट इंसानों की तरह वेयरहाउस में काम करता नजर आ रहा है। देखें वीडियो- 

Figure AI ने ह्यूमेनॉइड रोबोट को पूरी 8 घंटे की वेयरहाउस शिफ्ट में काम करवाने का दावा किया है। यानी असल दुनिया के फैक्ट्री कामों में अब रोबोट्स जल्द ही इंसानों की जगह ले सकते हैं। रोबोट कंपनी के Helix-02 AI सिस्टम पर चलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह डिलीवरी पैकेज को एक मूविंग बेल्ट पर रख रहा है। Figure AI के  सीईओ Brett Adcock के अनुसार, पहले इस रोबोट से 1 घंटा काम करवाने का ट्रायल लिया गया था। लेकिन कंपनी ने अब इस समय को 8 घंटे तक पहुंचा दिया है। रोचक बात है कि रोबोट बिना रुके 8 घंटे तक काम करता रहा। 

Adcock ने रोबोट की परफॉर्मेंस की तुलना इंसानों के काम से की। उन्होंने कहा कि इंसान प्रत्येक पैकेज को प्रोसेस करने में तीन सेकेंड का समय लेता है। अब रोबोट भी इंसानों की तरह, इतने ही समय में यह काम करने लगे हैं। ये रिप्लेसमेंट भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। बैटरी कम होने से पहले ये लगातार 3 से 4 घंटे काम कर सकते हैं। यहां पर रोचक तथ्य यह भी है कि इन्हें बैटरी बदलने के लिए किसी इंसान के सहारे की जरूरत नहीं, ये दूसरे रोबोट को काम पर लगाकर खुद को चार्ज कर सकते हैं। अगर कोई तकनीकी समस्या भी आती है तो ये खुद ही उसका पता लगा सकते हैं, फिर तुरंत वहां से हटकर मेंटेनेंस के लिए चले जाते हैं। यानी बिना मानव हस्तक्षेप के, ये सारे काम करने में सक्षम हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  2. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  4. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  5. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  6. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  7. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  8. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  9. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  10. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.