Eid Mubarak: AI प्रॉम्प्ट से ईद पर अपनी फोटो को बनाए मॉडर्न और शानदार, जानें कैसे

भारत में 21 मार्च, 2026 को ईद का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 12:49 IST
ख़ास बातें
  • ईद ईस्लाम का सबसे प्रमुख त्योहार है।
  • ईद के दिन एक दूसरे को गले लग कर ईद मुबारक कहते हैं।
  • ईद का त्योहार पूरे महीने रमजान के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है।

Photo Credit: Pexels/RDNE Stock

Eid Mubarak AI Photo Prompts: भारत में 21 मार्च, 2026 को ईद का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह ईस्लाम का सबसे मुख्य त्योहार है, जिसे पूरे महीने रमजान के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं, एक दूसरे को गले लग कर ईद मुबारक कहते हैं और मीठी सेवइंया और मिठाई बनाते हैं और एक दूसरे को बांटते हैं। भारत में ईद का त्योहार सऊदी अरब में ईद मनाने के अगले दिन मनाया जाता है। इसकी वजह चांद का अलग-अलग समय पर दिखना होता है। ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर और अच्छी तरह से तैयार होकर फोटो क्लिक करवाते हैं। अब टेक्नोलॉजी के इस दौर में फोटो क्लिक करवाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना भी ट्रेंड बन गया है। अब एआई के जरिए आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर शेयर होने वाली फोटो को नया रूप देकर ज्यादा स्टाइलिश बना सकते हैं। आइए एआई के जरिए फोटो को ट्रेंडी बनाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ईद की फोटों में आप Google Gemini के जरिए बैकग्राउंड बदल सकते हैं, फोटो में रौनक को बढ़ा सकते हैं, धार्मिक फ्रेम को शामिल कर सकते हैं और किसी बॉलीवुड मूवी का फ्रेम जोड़ सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ स्मार्टफोन और इंटरनेट की जरूरत होती है। Google Gemini प्लेटफॉर्म का उपयोग करने मिनटों में फोटो को ट्रांसफॉर्म कर सकते हैं। हालांकि, AI से फोटो को नया रूप देने के लिए अलग-अलग प्राम्प्ट की जरूरत होती है। अगर आप भी ईद पर अपनी फोटो को स्टाइलिश फील देकर सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहते हैं तो ये पांच AI प्रॉम्प्ट्स आपके बहुत काम आएंगे।

Advertisement

AI प्रॉम्प्ट्स से ईद की फोटो को बनाए शानदार

1. पूरे परिवार की फोटो
प्रॉम्प्ट: पूरा परिवार एक साथ खूबसूरत तरीके से सजाए हुए मॉडर्न लिविंग रूम में बैठा हुआ है। हल्की लाइट के साथ दीवार पर गोल्डन 3डी अक्षरों में ईद मुबारक लिखा हुआ। इस दौरान स्टाइलिश पारंपरिक ईद के कपड़े पहने हुए हैं, जिनके साथ में मिठाइयां और सेवइयां रखी हुई हैं।

2.3डी एनिमेशन स्टाइल में फोटो
प्रॉम्प्ट: एक 3डी पिक्सल स्टाइल एनिमेशन के साथ एक लड़का और लड़की आसमान में तारों को देखते हुए खड़े हुए हैं। उनके हाथों में चमकती लालटेन हैं। उनके चारों ओर गिफ्ट के बॉक्स हैं और तारे टिमटिमा रहे हैं। वहीं नीचे की ओर 3डी फॉन्ट में बोल्ड ईद मुबारक लिखा हुआ है।

Advertisement

3. मॉडर्न एस्थेटिक ईद मुबारक
प्रॉम्प्ट: एक सफेद संगमरमर की टेबल पर एस्थेटिक शॉट है। टेबल पर लैटे आर्ट के साथ गर्म कॉफी का कप, सुंदर मैकरॉन की एक छोटी प्लेट और एक व्हाइट ट्यूलिप फूल रखा है। इसकी के साथ एक आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड है जिस पर पिंक कलर में ईद मुबारक लिखा हुआ है।

4. पारंपरिक मस्जिद का लुक
प्रॉम्प्ट: शाम के समय सुनहरे गुंबदों वाली एक सफेद संगमरमर की मस्जिद का वाइड एंगल शॉट है। आकास में तारे नजर आ रहे हैं। आगे की ओर नदी में मस्जिद का प्रतिबिंब नजर आ रहा है। गुंबदों के ऊपर एक छोटा चांद नजर आ रहे, जिसके साथ में सुंदर अक्षरों में ईद मुबारक लिखा हुआ है।

5. ट्रेंडी ग्लासमॉर्फिज्म डिजाइन
प्रॉम्प्ट: एक डिजिटल आर्ट में पिंक और गोल्डन कलर के बैकग्राउंड पर एक फ्रॉस्टेड ग्लास प्लेट के साथ ईद मुबारक लिखा हुआ है। कोनों पर जटिल जियोमैट्रिक इस्लामी पैटर्न उकेरे हए हैं। यह एक मॉडर्न और हाई टेक फील वाला लुक है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.