India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'

India AI Impact Summit में Bharat1.AI ने बेंगलुरु में Humanity First AI City बनाने की घोषणा की। पहले चरण में 5 लाख वर्ग फुट का B1 AI Superpark विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 16:58 IST
ख़ास बातें
  • सरजापुर में 5 लाख वर्ग फुट AI Superpark
  • 10,000+ AI रिसर्चर्स को होस्ट करने की योजना
  • Agentic और Physical AI के लिए सिटी स्केल टेस्टबेड

Agentic और Physical AI के लिए सिटी स्केल टेस्टबेड विकसित किए जाएंगे

Photo Credit: Unsplash/ wenhung yang

India AI Impact Summit के दौरान Bharat1.AI ने बेंगलुरु में “Humanity First AI City” बनाने का विजन पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह एक सिटी स्केल रिसर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर पहल होगी, जिसका मकसद Agentic और Physical AI सिस्टम्स को रियल वर्ल्ड एनवायरनमेंट में डेवलप और टेस्ट करना है। इस पहल के तहत AI को सिर्फ लैब तक सीमित रखने के बजाय उसे वास्तविक परिस्थितियों में वैलिडेट करने पर जोर दिया जाएगा।

Bhart1.AI ने प्रेस रिलीज में कहा कि बड़े लैंग्वेज मॉडल्स ने भाषा और कोडिंग में प्रगति दिखाई है, लेकिन अगली पीढ़ी के ऑटोनॉमस और फिजिकल सिस्टम्स के लिए सिर्फ इंटरनेट डेटा आधारित इंटेलिजेंस पर्याप्त नहीं है। Bharat1.AI के अनुसार अब जरूरत है वैलिडेटेड, रियल वर्ल्ड डेटा पर आधारित इंटेलिजेंस की, जहां सेफ्टी, रिलायबिलिटी और अलाइनमेंट जैसे पहलुओं की जांच हो सके।

Advertisement

इस विजन का पहला फेज B1 AI Superpark के रूप में सामने आएगा। सरजापुर, बेंगलुरु में 5 लाख वर्ग फुट में बनने वाला यह कैंपस AI मॉडल ट्रेनिंग, फाइन ट्यूनिंग और इन्फेरेंस के लिए डिजाइन किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक इसमें 10,000 से ज्यादा AI रिसर्चर और इनोवेटर को होस्ट करने की क्षमता होगी। फेज 1 में यूनिवर्सल बेसिक इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क को कंट्रोल्ड रियल वर्ल्ड कंडीशंस में टेस्ट किया जाएगा और सिटी स्केल वर्ल्ड मॉडल तैयार किए जाएंगे। साथ ही एजेंटिक सिस्टम्स को डिजिटल ह्यूमन आइडेंटिटी सिस्टम जैसे Aadhaar के साथ एंकर करने पर भी काम होगा।

Superpark में IIT कानपुर की Airawat Research Foundation, IISc का SPARC, Wadhwani School of AI, BITS Pilani, iSPIRT Foundation और IIT Ropar जैसे संस्थान शुरुआती रिसर्च पार्टनर के रूप में शामिल होंगे। यहां रोबोटिक्स, ऑटोनॉमस इंफ्रास्ट्रक्चर, मोबिलिटी और ह्यूमन मशीन इंटरैक्शन जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा।

Advertisement

कैंपस को हाई डेंसिटी कंप्यूट और सिमुलेशन के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां 400 Gbps तक की कनेक्टिविटी और कम लेटेंसी सपोर्ट उपलब्ध होगा। अगले 36 महीनों में इस पहल को एक बड़े AI City टेस्टबेड में बदला जाएगा, ताकि भारतीय और ग्लोबल ऑर्गनाइजेशंस शहरी स्तर पर AI सिस्टम्स को टेस्ट और डिप्लॉय कर सकें।

इससे पहले कर्नाटक सरकार भी बेंगलुरु के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और Bidadi में नए IT City के विकास की घोषणा कर चुकी है। डिप्टी चीफ मिनिस्टर D K Shivakumar ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि राज्य सरकार टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को समर्थन देने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.