2025 में Free AI कोर्स से बढ़ाएं अपनी स्किल्स: Google, AWS, Microsoft जैसे टॉप ट्रेनिंग प्रोग्राम बिल्कुल फ्री में सीखें

Google का Machine Learning Crash Course मशीन लर्निंग के बेसिक्स सिखाता है। इसमें इंटरएक्टिव वीडियो, विजुअलाइजेशन और कोडिंग एक्सरसाइज शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Google, IBM, Microsoft और AWS के फ्री AI कोर्स से सीखें मशीन लर्निंग
  • Coursera पर AWS, Andrew Ng और Stanford AI Healthcare कोर्सेज फ्री उपलब्ध
  • शुरुआती और एडवांस स्टूडेंट्स के लिए फ्री AI ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट

IBM का 6-कोर्स प्रोग्राम मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और AI इंजीनियरिंग के लिए डिजाइन किया गया है

Photo Credit: Pexels

आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर आप AI सीखना चाहते हैं लेकिन पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो कई बड़ी टेक कंपनियां मुफ्त कोर्सेज पेश कर रही हैं। Google, IBM, Microsoft जैसी कंपनियों ने ऐसे ऑनलाइन कोर्स तैयार किए हैं जिनसे शुरुआती से लेकर एडवांस लेवल तक की जानकारी हासिल की जा सकती है। इन कोर्सेज में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, डेटा साइंस और AI के अन्य एप्लीकेशन्स की ट्रेनिंग शामिल होती है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google के फ्री AI कोर्सेज

1. Machine Learning Crash Course
Google का यह कोर्स मशीन लर्निंग के बेसिक्स सिखाता है। इसमें इंटरएक्टिव वीडियो, विजुअलाइजेशन और कोडिंग एक्सरसाइज शामिल हैं। यह कोर्स 15 घंटे का है और Python का उपयोग करता है।

2. Generative AI Learning Path
Google ने हाल ही में आठ नए कोर्स लॉन्च किए हैं, जो जनरेटिव AI, लार्ज लैंग्वेज मॉडल, इमेज जेनरेशन और रिस्पॉन्सिबल AI जैसे विषयों को कवर करते हैं। ये कोर्स Google Cloud Skills Boost प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

IBM के फ्री AI कोर्सेज

1. AI Engineering Professional Certificate (Coursera)
IBM का यह 6-कोर्स प्रोग्राम मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और AI इंजीनियरिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह कोर्स 3-4 महीने में पूरा होता है और Coursera पर उपलब्ध है।

Advertisement

2. AI Foundations for Business (Coursera)
यह कोर्स AI के बिजनेस एप्लिकेशन्स, डेटा एनालिटिक्स और AI टूल्स के बारे में जानकारी प्रदान करता है। यह कोर्स भी Coursera पर उपलब्ध है।

Microsoft के फ्री AI कोर्सेज

1. AI Learning Hub
Microsoft का यह प्लेटफॉर्म AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के लिए फ्री कोर्सेज प्रदान करता है। इसमें प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स और Azure AI टूल्स का उपयोग सिखाया जाता है।

Advertisement

2. 5-Course AI & ML Certificate
Microsoft ने हाल ही में एक 5-कोर्स प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो AI और ML के बेसिक्स से लेकर एडवांस्ड टॉपिक्स तक कवर करता है। यह कोर्स प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स के साथ आता है।

Coursera पर मौजूद लेटेस्ट फ्री AI कोर्सेज

1. Amazon Web Services: Fundamentals of Machine Learning and Artificial Intelligence
AWS का यह कोर्स मशीन लर्निंग और AI के बेसिक्स सिखाता है। इसमें डेटा प्रोसेसिंग, मॉडल बिल्डिंग और AWS के टूल्स का उपयोग कर के प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

Advertisement

2. AI For Everyone by Andrew Ng
Andrew Ng का यह कोर्स AI के बेसिक्स और बिजनेस इम्प्लीमेंटेशन पर फोकस करता है। इसमें AI की स्ट्रैटेजिक भूमिका, मशीन लर्निंग के कॉन्सेप्ट्स और एथिकल इश्यूज समझाए जाते हैं।

3. Stanford AI in Healthcare Specialization
Stanford University का यह स्पेशलाइजेशन हेल्थकेयर सेक्टर में AI के उपयोग पर फोकस्ड है। इसमें हेल्थ डेटा एनालिसिस, प्रेडिक्टिव मॉडलिंग और AI-ड्रिवन टूल्स के प्रैक्टिकल एप्लीकेशन्स सिखाए जाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.