आपकी फोटो सेफ नहीं? App Store में खुलेआम मौजूद हैं AI से कपड़े ‘हटाने’ वाले ऐप्स!

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि Apple और Google App Store में AI आधारित nudify ऐप्स अब भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 19:59 IST
ख़ास बातें
  • Apple और Google App Store में Nudify AI ऐप्स की पहचान
  • इन ऐप्स से 700 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड का दावा
  • प्राइवेसी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

इन ऐप्स से 700 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड का दावा

Photo Credit: Pexels/ Hasan Gulec

एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Apple और Google के ऐप स्टोर में दर्जनों ऐसे AI-बेस्ड “nudify” ऐप्स आसानी से उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से किसी की फोटो से उनके कपड़े डिजिटल तरीके से हटाकर गैर-सहमति वाले, न्यूड इमेज बनाए जा सकते हैं। इस स्टडी में पाया गया कि Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर ऐसे ऐप्स का काफी बड़े पैमाने पर डाउनलोड किए गए हैं और इनका यूज कमाई के लिए किया जा रहा है।

TTP ने Google Play Store पर 55 और Apple App Store पर 47 ऐसे ऐप्स की पहचान की, जो यूजर की फोटो को बिना अनुमति के न्यूड या कम कपड़ों में दिखा सकते हैं। इन ऐप्स को खोजने के लिए रिसर्चर्स ने “nudify” और “undress” जैसे सर्च वर्ड्स का इस्तेमाल किया और इनकी AI-जनरेटेड आर्टिफैक्ट क्षमताओं को खुद से टेस्ट भी किया।

रिपोर्ट के अनुसार इन ऐप्स को अब तक बड़े पैमाने पर डाउनलोड किया गया है, जिसमें 705 मिलियन से बड़े नंबर का अनुमान लगाया जा चुका है, जिससे लगभग 117 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है। इसमें से Apple और Google को प्लेटफॉर्म फीस के रूप में हिस्सा मिलता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों कंपनियों के खुद के ऐप स्टोर पॉलिसी में “यौन, स्पष्ट या अपमानजनक कंटेंट” को बैन किया गया है, लेकिन फिर भी इन nudify ऐप्स को रिव्यू प्रोसेस से गुजरकर लिस्ट होने दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple ने कुछ ऐप्स को हटाया है और डेवलपर्स को चेतावनी दी है, जबकि Google ने कुछ ऐप्स को बैन किया है, लेकिन दोनों प्लेटफॉर्म पर कई ऐप्स अब भी उपलब्ध हैं।

TTP के रिसर्च से यह भी स्पष्ट होता है कि यह समस्या सिर्फ उन ऐप्स तक सीमित नहीं है जिन्होंने अपनी नीतियों का उल्लंघन किया, बल्कि ऐसे कई डिसेप्टिव और फेस-स्वैप फीचर्स वाले ऐप्स भी मौजूद हैं जिनमें AI का इस्तेमाल करके गैर-सहमति वाले तकनीकी रूप से जनरेटेड न्यूड या संभावित रूप से गलत फोटो बनाए जा सकते हैं।

Advertisement

रिसर्चर्स का कहना है कि इस तरह के “nudify” ऐप्स न सिर्फ पॉलिसी उल्लंघन का मामला हैं बल्कि प्राइवेसी, निजी फोटो का दुरुपयोग और तकनीकी सुरक्षा के गंभीर जोखिमों को भी उजागर करते हैं, खासकर जब ये ऐप्स बच्चों और टीनेजर्स दोनों के लिए उपलब्ध हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  8. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  9. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.