एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम

Anthropic का नया AI एसिस्टेंट Claude Duet भारत आ गया है जो कि आपके लिए ईमेल भेज देगा, रिप्लाई कर देगा और पर्सनल एसिस्टेंट के तौर पर काम करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2026 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Claude Duet AI एजेंट आपके ईमेल पर नजर रख सकता है।
  • Claude Duet मार्केटप्लेस के जरिए 6000 से ज्यादा टूल से कनेक्ट कर सकता है।
  • Claude Duet एन्थ्रोपिक के Claude Opus 5.5 मॉडल पर बेस्ड है।

Claude Duet आपके काम को मैनेज कर सकता है।

Photo Credit: Pexels/Kindel Media

Anthropic ने भारत में अपना AI एसिस्टेंट Claude Duet पेश कर दिया है। क्लाउड डुएट एक ऐसा AI एजेंट है जो कि आपके ईमेल पर नजर रख सकता है, आपके काम को मैनेज कर सकता है, मीटिंग शेड्यूल कर सकता है और जब आप डेस्क पर नहीं होंगे तो भी काम को लगातार जारी रख सकता है। सबसे खास बात यह है कि यूजर्स को हर बार एआई को यह बताने की जरूरत नहीं होगी कि क्या करना है। यूजर्स क्लाउड डुएट को एक पर्सनल एसिस्टेंट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह खुद समझ सकता है कि किस काम पर ध्यान देने की जरूरत है और खुद काम पूरा कर देता है। क्लाउड डुएट खासतौर पर एक साथ कई चीजों पर फोकस करने वाले प्रोफेशनल्स, फाउंडर्स, कंसल्टेंट्स और छोटे बिजनेसमेन के लिए डिजाइन किया गया है। यह एआई एजेंट एन्थ्रोपिक के Claude Opus 5.5 मॉडल पर बेस्ड है। यह एआई एजेंट सिर्फ प्रॉम्प्ट्स का जवाब नहीं देता है बल्कि काफी कुछ करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Claude Duet भारत में कब होगा उपलब्ध
Anthropic भारत में प्रो, मैक्स और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स के लिए वेटिंग लिस्ट के जरिए Claude Duet को उपलब्ध करवा रहा है। टीम प्लान यूजर्स पब्लिक बीटा के जरिए इसका उपयोग कर सकते हैं, जबकि एंटरप्राइज यूजर्स को प्राइवेट बीटा की पेशकश की जा रही है। Anthropic ने Claude Duet के लिए अलग से किसी सब्सक्रिप्शन चार्ज की जानकारी नहीं दी है। इसका इस्तेमाल क्लाउड प्लान से जुड़ा है। यह एजेंट एंड्रॉइड और iOS पर ऐप और claude.ai वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह हिंदी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु और गुजराती जैसी सभी 35 भाषाओं का सपोर्ट करता है।

Advertisement

Claude Duet क्या कर सकता है:
Claude Duet सुबह की ब्रीफिंग भेज सकता है।
यह एआई एजेंट कनेक्टेड ऐप्स पर नजर रख सकता है।
एआई एसिस्टेंट जरूरी ईमेल को फ्लैग कर सकता है या शेड्यूल कर सकता है।
इस एआई एजेंट से डैशबोर्ड बनाया जा सकता है।
इसके अलावा यह फाइनेंशियल फोरकास्ट तैयार करने जैसे काम भी कर सकता है।
Claude Duet यूजर्स के मौजूदा क्लाउड अकाउंट से कनेक्टेड मेमोरी, स्किल और ऐप्स को भी ला देता है।

क्लाउड डुएट कैसे करता है काम:
क्लाउड डुएट आपके लैपटॉप या फोन के बंद होने पर भी काम कर सकता है।
यह एआई एजेंट खुद की वर्चुअल मशीन पर काम करता है, जिसमें एक ब्राउजर होता है। 
यह इसकी मदद से यह कनेक्टेड ऐप्स को एक्सेस कर सकता है और काम को बैकग्राउंड में पूरा कर सकता है।
यूजर्स टेक्स्ट या वॉयस के जरिए निर्देश दे सकते हैं।
यह एआई एजेंट काम पूरा होने पर या किसी मंजूरी के लिए नोटिफिकेशन भेज देता है।

टूल से खुद करवा सकता है काम
Claude Duet क्लाउड मार्केटप्लेस के जरिए 6 हजार से ज्यादा टूल से कनेक्ट कर सकता है।
यह Gmail और Slack में मैसेज को खोज सकता है, रिप्लाई ड्राफ्ट कर सकता है।
क्विकबुक्स और स्ट्राइप में अनपैड बिल को चेक कर सकता है।
Gusto के जरिए पेयरोल तैयार कर सकता है।
लिंक्डइन के लिए नौकरी के ऐड तैयार कर सकता है।
HubSpot में मौजूद जानकारी का उपयोग करके फॉलोअप ईमेल तैयार कर सकता है।
DocuSign के जरिए रिव्यू के लिए एग्रीमेंट भेज सकता है।

Advertisement

क्या आपकी मंजूरी के बिना करेगा काम?
Anthropic ने साफ कर दिया है कि क्लाउड डुएट सभी काम खुद नहीं करता है। यह मैसेज भेजने, पेमेंट करने, डॉक्यूमेंट पर साइन करने या फाइल डिलीट करने के लिए मंजूरी मांगता है। इसके अलावा स्टॉक ट्रेडिंग और अकाउंट के बीच पैसा ट्रांसफर करने जैसी कुछ एक्टिविटी भी ब्लॉक हैं। कंपनी ने संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए सेफ्टी पर ध्यान दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  2. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  3. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  4. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  5. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  6. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  7. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  8. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  10. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.