अब Amazon Prime Video पर AI करेगा डबिंग, हर कंटेंट आएगा समझ!

Amazon ने यह भी कन्फर्म किया कि आने वाले दिनों में AI-पावर्ड डबिंग को और ज्यादा टाइटल्स और भाषाओं तक एक्सपैंड किया जाएगा।

अब Amazon Prime Video पर AI करेगा डबिंग, हर कंटेंट आएगा समझ!

Photo Credit: Amazon Prime Video

ख़ास बातें
  • फिलहाल सीमित कंटेंट के लिए उपलब्ध है यह टेक्नोलॉजी
  • आने वाले समय में बड़े पैमाने पर किया जाएगा एक्सपैंड
  • इससे अब तक अन्य भाषाओं में उपलब्ध न रहे टाइटल्स को लोकलाइज किया जाएगा
विज्ञापन
Amazon ने अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Prime Video पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डबिंग फीचर लॉन्च किया है। यह नई टेक्नोलॉजी कुछ चुनिंदा फिल्मों और वेब सीरीज के लिए उपलब्ध होगी, जिससे दुनिया भर के दर्शकों को अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट को समझने में मदद मिलेगी। फिलहाल, यह फीचर 12 टाइटल्स के लिए केवल इंग्लिश और लैटिन अमेरिकन स्पैनिश भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें "El Cid: La Leyenda" और "Long Lost" जैसी सीरीज शामिल हैं।

Amazon ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य भाषा की बाधाओं को तोड़ना और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक कंटेंट पहुंचाना है। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया कि आने वाले दिनों में AI-पावर्ड डबिंग को और ज्यादा टाइटल्स और भाषाओं तक एक्सपैंड किया जाएगा। Prime Video और Amazon MGM Studios के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ टेक्नोलॉजी, Raf Soltanovich ने इस फीचर पर कहा "हम Prime Video पर ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए प्रैक्टिकल और यूजफुल AI इनोवेशन पर फोकस कर रहे हैं। यह AI-असिस्टेड डबिंग केवल उन टाइटल्स पर उपलब्ध होगी, जिनके लिए पहले से डबिंग का विकल्प मौजूद नहीं था। हमारा लक्ष्य सीरीज और फिल्मों को ज्यादा एक्सेसिबल और एंजॉयेबल बनाना है।"

अमेजन के इस AI-असिस्टेड डबिंग प्रोग्राम में एक हाइब्रिड अप्रोच अपनाई गई है, जहां लोकलाइजेशन एक्सपर्ट्स और AI मिलकर काम करेंगे ताकि ऑडियो क्वालिटी और डायलॉग डिलीवरी में कोई समझौता न हो। AI की मदद से उन टाइटल्स को लोकलाइज किया जाएगा, जो अब तक अन्य भाषाओं में उपलब्ध नहीं थे।

AI बेस्ड डबिंग सिर्फ Prime Video तक सीमित नहीं है। Netflix, YouTube और Meta जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी AI-पावर्ड डबिंग को अपनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। Netflix के अनुसार, कोरियन अनस्क्रिप्टेड सीरीज की 40% व्यूअरशिप डब्ड वर्जन में देखी गई, खासकर ब्राजील, मैक्सिको, लैटिन अमेरिका और यूरोप के देशों में। YouTube ने भी AI टूल्स के जरिए वीडियो डबिंग और कंटेंट एक्सेसिबिलिटी को बेहतर बनाया है। Facebook और Instagram के स्वामित्व वाली कंपनी, Meta ने हाल ही में Reels के लिए AI डबिंग और लिप-सिंक टेक्नोलॉजी पर काम करने की घोषणा की थी।

फिलहाल, AI-पावर्ड डबिंग फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन अमेजन के विस्तार की प्लानिंग को देखते हुए उम्मीद है कि यह जल्द ही भारतीय भाषाओं में भी आएगा। Prime Video भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अन्य भाषाओं में पहले से ही डबिंग सपोर्ट देता है, ऐसे में AI टेक्नोलॉजी लोकल लैंग्वेज कंटेंट को और आसान बना सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon AI Dubbing
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »