रोबोट ने खोला कार का दरवाजा, अब इस फील्ड में भी नौकरियों को खतरा?

AiMOGA की टीम का कहना है कि उन्होंने Mornine को इसकी ट्रेनिंग नहीं दी थी, बल्कि मॉर्निन ने खुद ही महसूस किया और सीखा कि दरवाजे का हैंडल कहां पर हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2025 11:35 IST
ख़ास बातें
  • AiMOGA का मॉर्निन रोबोट दुनिया का पहला जिसने खुद कार दरवाजा खोला
  • केवल ऑनबोर्ड सेंसर और रीइन्फोर्समेंट लर्निंग से स्क्रिप्टिंग के बगैर किया
  • मलेशिया की Chery डीलरशिप में इसे सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में रखा गया है

मॉर्निन में 3D LiDAR, डेप्थ+वाइड एंगल कैमरा और एक Visual-Language Model है

Photo Credit: AiMOGA

चीन की AiMOGA Robotics ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट "मॉर्निन" (Mornine) के जरिए रोबोटिक्स दुनिया में एक नया कारनामा करके दिखाया है। अभी हाल ही में उसने एक काम किया जिसे अब तक सिर्फ इंसान ही कर सकते थे, जो है एक कार डीलरशिप में, किसी इंसान की मदद या रिमोट से कंट्रोल किए बिना कार का दरवाजा खोलना। यह पहली बार हुआ है जब कोई रोबोट इतने वास्तविक टास्क को इतनी सटीकता से निभा पाया। मॉर्निन के पास 3D LiDAR, डेप्थ+वाइड एंगल कैमरा और एक Visual-Language Model (VLM) है, जिससे वह दरवाजा की स्थिति रीयल-टाइम में समझ पाता है।

Mornine ने यह काम सिर्फ ऑनबोर्ड सेंसर, फुल बॉडी मूवमेंट कंट्रोल और डीप रिइन्फोर्समेंट लर्निंग के दम पर किया है, जिसमें दरवाजे का हैंडल पहचानना, अपना बैलेंस बनाना और कोऑर्डिनेटेड मोशन द्वारा दरवाजा खींचना शामिल था। इससे साबित हुआ कि अब रोबोट सिर्फ लैब तक सीमित नहीं रहे, वे असल दुनिया में भी इंसानों के साथ काम करने लायक हो गए हैं।

Advertisement

AiMOGA की टीम का कहना है कि उन्होंने मॉर्निन को इसकी ट्रेनिंग नहीं दी थी, बल्कि मॉर्निन ने खुद ही महसूस किया और सीखा कि दरवाजे का हैंडल कहां पर हो सकता है। इस पूरे प्रोसेस के पीछे सिमुलेशन के लाखों साइकिल्स का हाथ है, जिसमें मॉर्निन ने वर्चुअली बार-बार प्रैक्टिस करके रियल-वर्ल्ड टास्क को सीख लिया। इसके बाद Sim2Real (Simulation to Reality) तकनीक के जरिए इस ट्रेनिंग को असली दुनिया की कार डीलरशिप में अप्लाई किया गया। यानी जो चीज कंप्यूटर सिमुलेशन में सीखी गई थी, वही बिना रुकावट असली कार के साथ भी काम कर गई।

मॉर्निन में 3D LiDAR, डेप्थ+वाइड एंगल कैमरा और एक Visual-Language Model (VLM) है, जिससे वह दरवाजा की स्थिति रीयल-टाइम में समझ पाता है। जब मॉर्निन ने कार का दरवाजा खोला, तो यह पूरा प्रोसेस आर्म्स-वेस्ट-लेग्स की कॉर्डिनेटेड मूवमेंट से हुई, वो भी बिना किसी इंसानी मदद के।

अब यह रोबोट केवल दरवाजा खोलने तक सीमित नहीं है। मॉर्निन को Chery की 4S डीलरशिप में सेल्स असिस्टेंट की भूमिका भी दी गई है। वह ग्राहकों का स्वागत करती है, गाड़ी की जानकारी देता है, ऑब्जेक्ट्स पहुंचाता है और यहां तक कि पर्सनल बातचीत भी कर सकती है। यह रोबोट AI-बेस्ड संवाद क्षमता और नेचुरल लैंग्वेज मॉडल की मदद से ग्राहकों के सवालों के जवाब भी दे सकती है।

Advertisement

Mornine ने कार का दरवाजा कैसे खोला?

Mornine ने 3D LiDAR, डेप्थ/वाइड-एंगल कैमरे और Visual-Language मॉडल की मदद से डोर हैंडल पहचानकर कोऑर्डिनेटेड बॉडी मूवमेंट से दरवाजा खोला।

क्या इसमें इंसानी निर्देश शामिल थे?

नहीं, इस टास्क को मॉर्निन ने पूरी तरह खुद सीखा है, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग के जरिए बिना एक्सप्लिसिट प्रोग्रामिंम के।

Mornine ने यह कारनामा कहां किया?

Chery की एक 4S dealership में इसे डिप्लॉय किया गया।

Advertisement

क्या यह रोबोट सेल्स असिस्टेंट की तरह भी काम करता है?

हां, मॉर्निन ग्राहकों का स्वागत, गाड़ी की जानकारी देना और आइटम डिलीवरी जैसी सर्विस में भी इन-हाउस सेवाएं प्रदान करती है।

यह उपलब्धि महत्वपूर्ण क्यों है?

क्योंकि अब रोबोट सिर्फ सिमुलेशन तक सीमित नहीं रह गए, बल्कि असली दुनिया में भी फिजिकल इंटरएक्शन्स (जैसे डोर ओपनिंग) को अंजाम दे सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AiMoga Mornin, AiMoga, Humanoid Robots
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.