महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी

Xiaomi ने बाजार में लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर के तौर पर Xiaomi Smart Band 11 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 11 में 1.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Smart Band 11 की बैटरी 21 दिनों तक चल सकती है।
  • Xiaomi Smart Band 11 को 5ATM रेटिंग से लैस किया गया है।

Xiaomi Smart Band 11 Active की बैटरी 21 दिनों तक चलती है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने बाजार में लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर के तौर पर Xiaomi Smart Band 11 लॉन्च कर दिया है। यह स्लिम डिजाइन और दमदार हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स प्रदान करतE है। सबसे खास बात यह है कि इस स्मार्ट बैंड की बैटरी एक बार चार्ज होकर 21 दिनों तक चल सकती है। Xiaomi ने इसमें HRV मॉनिटरिंग और AI बेस्ड स्लीप इनसाइट्स के साथ प्रोफेशनल स्लीप मैनेजमेंट भी शामिल किया गया है। यहां हम आपको शाओमी स्मार्ट बैंड 11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Smart Band 11 Price

Xiaomi Smart Band 11 की कीमत चीन में 289 Yuan (लगभग ₹4,065), वहीं NFC वर्जन की कीमत 339 Yuan (लगभग ₹4,768) और सिरेमिक और मेटल एडिशन की कीमत 399 Yuan (लगभग ₹5,612) है। यह स्मार्ट बैंड Xiaomi के चैनल और चीन के बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हो गया है। हालांकि, अभी तक भारत समेत ग्लोबल बाजार में उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

Xiaomi Smart Band 11 Features & Specifications

Xiaomi Smart Band 11 में 1.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और नेरो 2mm बेजेल है। कर्व्ड बॉडी वाले इस स्मार्ट बैंड की मोटाई 9.99 मिमी और वजन 15.58 ग्राम है। Smart Band 11 विभिन्न स्ट्रैप के विकल्प में आता है, जिसमें मेटल और सिरेमिक शामिल है। हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रैस मॉनिटरिंग शामिल है, इसके अलावा फीमेलड हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। Xiaomi ने इसमें HRV मॉनिटरिंग और AI बेस्ड स्लीप इनसाइट्स के साथ प्रोफेशनल स्लीप मैनेजमेंट भी शामिल किया गया है। यह 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करता है, जिसमें कई तरह की इनडोर और आउटडोर एक्टिविटीज शामिल हैं।

बैटरी बैकअप की बात करें तो यह डिवाइस सिंगल चार्ज में 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसमें कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और स्मार्ट एक्सेस कार्ड जैसे फीचर्स के लिए NFC भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Xiaomi HyperOS 4 पर चलता है। यह स्मार्ट बैंड एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के डिवाइस के साथ कंपेटिबल है। इसके अन्य फीचर्स में स्मार्टफोन नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कई प्रकार के कस्टमाइजेबल वॉच फेस शामिल हैं। यह बैंड पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग से लैस किया गया है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.