शाओमी की पहली स्मार्टवॉच 2016 की दूसरी छमाही में होगी लॉन्च

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016 11:28 IST
शाओमी 10 मई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन एमआई मैक्स स्मार्टफोन के साथ नया एमआईयूआई 8 रॉम और एमआई बैंड 2 पेश किया जाएगा। अब एक अधिकारी ने कंपनी द्वारा स्मार्टवॉच बनाए जाने की जानकारी दी है। खुलासा हुआ है कि स्मार्टवॉच को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी के सहसंस्थापक लीयू डे ने बताया कि एमआई स्मार्टवॉच को चीन की राजधानी बीजिंग में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। गिज़मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहला मौका है जब कंपनी ने स्मार्टवॉच की मौजूदगी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। डे ने आगे कहा कि कंपनी की स्मार्टकार बनाने की कोई योजना नहीं है। कंपनी की योजना नए इलेक्ट्रिक बाइक और इसके साथ नाइनबॉट को लॉन्च करने की है।
Advertisement

कंपनी की योजना के बारे में डे ने बताया कि शाओमी 2016 में और ऑफलाइन आउटलेट खोलने पर विचार करेगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये ऑफलाइन आउटलेट सिर्फ चीन में होंगे या अन्य देशों में भी।

यह पहला मौका नहीं है जब शाओमी की स्मार्टवॉच से जुड़ी खबर सामने आई है। इस महीने की शुरुआत में हुआमी टेक्नोलॉजी के सीईओ वैंग ने दावा किया था कि एमआई स्मार्टवॉच को नए एमआई बैंड के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टवॉच के कुछ स्पेसिफिकेशन में बड़ा स्क्रीन और सेहत से संबंधित कुछ फ़ीचर शामिल हैं।
Advertisement

अफसोस की बात यह है कि स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। गौर करने वाली बात है कि शाओमी के एमआई बैंड 2 की कुछ तस्वीर लॉन्च से पहले लीक हुई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Smartwatch, Mi Smartwatch, Wearables, Mi Band 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.