• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi ला रही बच्‍चों के लिए स्‍मार्टवॉच, Mitu Kids Smartwatch 7X में होंगी ये खूबियां, जानें

Xiaomi ला रही बच्‍चों के लिए स्‍मार्टवॉच, Mitu Kids Smartwatch 7X में होंगी ये खूबियां, जानें

Xiaomi Mitu Kids Smartwatch 7X : नई वॉच को IMEI डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। बच्‍चों की वॉच में 4G नेटवर्क के साथ ही जीपीएस पोजिशनिंग की क्षमता होगी।

Xiaomi ला रही बच्‍चों के लिए स्‍मार्टवॉच, Mitu Kids Smartwatch 7X में होंगी ये खूबियां, जानें

Mitu Kids Smartwatch 7X में एचडी व‍ीडियो का सपोर्ट होगा। वॉटरप्रूफ बॉडी होगी।

ख़ास बातें
  • शाओमी की नई स्‍मार्टवॉच जल्‍द लॉन्‍च होगी
  • बच्‍चों के लिए तैयार की गई स्‍मार्टवॉच
  • तमाम जरूरी फीचर्स से लैस होगी स्‍मार्टवॉच
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन मेकर शाओमी (Xiaomi) बहुत जल्‍द एक नई स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च करने वाली है। यह खासतौर पर बच्‍चों के लिए होगी। स्‍मार्टवॉच का नाम Mitu Kids Smartwatch 7X है। कंपनी ने इसका टीजर शेयर करते हुए प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में बताया है। सबसे पहले यह घड़ी चीनी मार्केट में आएगी और Mitu Kids Smartwatch 6X की जगह लेगी। नई वॉच को IMEI डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। बच्‍चों की वॉच में 4G नेटवर्क के साथ ही जीपीएस पोजिशनिंग की क्षमता होगी। और क्‍या होगा खास, आइए जानते हैं। 

गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी के टीजर से अपकमिंग स्‍मार्टवॉच की डिटेल इन्‍फर्मेशन नहीं मिली है। हालांकि यह मालूम हुआ है कि अपकमिंग स्‍मार्टवॉच में फुल 4जी नेटवर्क का सपोर्ट होगा साथ में जीपीएस पोजिशनिंग भी मिलेगी।  

Mitu Kids Smartwatch 7X में एचडी व‍ीडियो का सपोर्ट होगा। वॉटरप्रूफ बॉडी होगी। बैटरी लंबी टिकेगी। यह शाओमी के वॉयस असिस्‍टेंट को भी सपोर्ट करेगी। मुमकिन है कि प्री-ऑर्डर्स शुरू होने के बाद इस वॉच के बारे में ज्‍यादा जानकारियां सामने आएंगी। माना जा रहा है कि प्री-ऑर्डर्स 22 मार्च से 27 मार्च के बीच लिए जा सकते हैं। 

रिपोर्ट कहती है कि अपकमिंग शाओमी स्‍मार्टवॉच पिछले मॉडल से थोड़ी अपग्रेड हो सकती है। साल 2022 में आई Mitu Kids Smartwatch 6X में 1.52 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया था। उसमें 950 एमएएच की बैटरी थी। Mitu वॉच अभी सिर्फ चीन में पेश की जाती हैं। कंपनी ने बाकी मार्केट्स में विस्‍तार पर कोई जानकारी नहीं दी है। नई वॉच को भी पहले चीन में लाया जाएगा। 

कंपनी के लेटेस्‍ट प्रोडक्‍ट की बात करें तो Xiaomi Watch 2 को MWC 2024 में पेश किया गया था। यह वॉच सर्कुलर डायल के साथ आती है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। Xiaomi Watch 2 Pro से यह थोड़ी अलग बताई गई है। Xiaomi Watch 2 में एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है। यह 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर के साथ आती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »