Xiaomi लाई बच्चों की खास स्मार्टवॉच Mitu Watch S1, 8GB स्टोरेज, 8MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में सैटेलाइज पॉजीशनिंग के तहत GPS, Beidou, GLONASS, GALILEO, और QZSS का सपोर्ट दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मई 2024 18:44 IST
ख़ास बातें
  • फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, और रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
  • स्मार्टवॉच की सेल 31 मई से शुरू होगी।
  • स्मार्टवॉच में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।

Mitu Children's Watch S1 में 1.78 इंच का LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomitoday

Xiaomi ने Mitu Children's Watch S1 स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, कंपनी ने इसे खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया है। इस स्मार्टवॉच में 1.78 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसमें 448x368 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 1 GB रैम दी गई है और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्टवॉच में डुअल कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, और रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। आइए जानते हैं इसकी कीमत क्या है, और कौन से अन्य खास फीचर्स इसमें दिए गए हैं। 
 

Xiaomi Mitu Childrens Watch S1 price

Xiaomi Mitu Childrens Watch S1 की कीमत 1199 युआन (लगभग 13,700 रुपये) है। स्मार्टवॉच की सेल 31 मई से शुरू होगी। 
 

Xiaomi Mitu Childrens Watch S1 specifications

Mitu Children's Watch S1 में 1.78 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसमें 448x368 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 1 GB रैम दी गई है और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। XiaomiToday के अनुसार, इसमें डुअल कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, और रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें वीडियो कॉल के दौरान डुअल कैमरा में स्विच कर सकते हैं। यानी कि बच्चों के माता-पिता वीडियो कॉल में बच्चों के साथ ही आसपास की लोकेशन को भी देख सकते हैं। 

स्मार्टवॉच में सैटेलाइज पॉजीशनिंग के तहत GPS, Beidou, GLONASS, GALILEO, और QZSS का सपोर्ट दिया है। इसकी मदद से पेरेट्ंस 90 दिनों का रिकॉर्ड देख सकते हैं कि 90 दिनों में उनके बच्चे ने कहां पर क्या क्या किया। स्मार्टवॉच में SOS इमरजेंसी फंक्शन है। जिससे पेरेंट्स के पास समय समय पर अलर्ट जाता रहता है। जब भी बच्चा घर, स्कूल, आदि को छोड़ता है तो यह अलर्ट पेरेंट्स के पास भेज देती है। 
Advertisement

स्मार्टवॉच में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। जिसके तहत दिमाग की थकान, आंखों की थकान, तनाव, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल आदि को यह माप सकती है। इसके अलावा इसमें 100 से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी कोर्स दिए गए हैं, जिसमें रस्सी कूदना, दौड़ना और लॉन्ग जम्प आदि शामिल हैं। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टवॉच वॉटर रसिस्टेंट है। यह 20 मीटर तक पानी में खराब नहीं होती है। इसे Mitu App के माध्यम से कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। यह एक दिन के लिए चार्ज होने में केवल 6 मिनट का समय लेती है। इसकी बॉडी डिटेच भी हो सकती है ताकि बच्चे इसे कैमरा की तरह इस्तेमाल करके फोटो और वीडियो भी कैप्चर कर सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.