Xiaomi ने बच्चों के लिए लॉन्च की 4G सिम सपोर्ट, कैमरा वाली फोन वॉच, जानें कीमत

MITU C7A Kids Phone Watch को चीन में लॉन्च किया गया है और यह वर्तमान में JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2023 21:38 IST
ख़ास बातें
  • MITU C7A Kids Phone Watch को चीन में लॉन्च किया गया है
  • इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं है
  • वॉच 4G सिम सपोर्ट के साथ आती है

Xiaomi MITU C7A को खास बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है

Xiaomi ने कथित तौर पर चीन में बच्चों के लिए एक नई फोन वॉच लॉन्च की है, जिसका मॉडल नेम MITU C7A है। C7A को खास बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है और यह पुराने MITU 5C फोन वॉच का अपग्रेड मॉडल है। MITU C7A वाटरप्रूफ है और GPS पोजिशनिंग सपोर्ट करती है। इसमें Xiaomi का XiaoAI असिस्टेंट भी मिलता है, जो वॉइस कमांड के जरिए कई काई जानकारियों तक एक्सेस दे सकता है। इसमें 950mAh बैटरी मिलती है।

Gizmochina के अनुसार, MITU C7A Kids Phone Watch को चीन में लॉन्च किया गया है और यह वर्तमान में JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

खासियतों की बात करें, तो Xiaomi MITU C7A किड्स फोन वॉच में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि यह एक स्टैंडअलोन डिवाइस के रूप में काम कर सकती है। इसमें 1.4-इंच साइज का TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। इसमें 4G कनेक्टिविटी के लिए सिम कार्ड स्लॉट मिलता है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन कैमरा भी दिया गया है, जो HD वीडियो सपोर्ट करता है।

MITU C7A फोन वॉच IPX8 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है। हाथों में लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के पहने रखने के लिए इसमें सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है। C7A में GPS सपोर्ट भी दिया गया है। इसका वजन केवल 55 ग्राम है।
Advertisement

बच्चों की वॉच होने के नाते इसमें माता-पिता के लिए एक ऐप मिलता है, जिसके जरिए वे वॉच के कई फीचर्स और जानकारियों को मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.