Xiaomi Mi Band 3 भारत में लॉन्च, 20 दिन की बैटरी लाइफ का है दावा

Xiaomi ने अपने लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर Mi Band 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi का यह स्मार्ट फिटनेस ऐप बीते साल मई में लॉन्च किए गए Mi Band 2 का अपग्रेड है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2018 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Band 3 को भारत में 1,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • Mi Band 3 अमेज़न और मी डॉट कॉम पर होगा उपलब्ध
  • Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है
Xiaomi ने अपने लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर Mi Band 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi का यह स्मार्ट फिटनेस ऐप बीते साल मई में लॉन्च किए गए Mi Band 2 का अपग्रेड है। यह कैपसिटिव टचस्क्रीन के साथ आता है और यह 5 ATM तक वाटर रेसिस्टेंट है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 20 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा है और यह तीन रंग में उपलब्ध होगा। Mi Band 3 में आप टेक्स्ट मैसेज पढ़ पाएंगे। इसमें आपको ऐप्स का रियल टाइम नोटिफिकेशन मिलेगा। यूज़र हार्ट रेट पर नज़र रख पाएंगे। समय और तारीख दिखाने के अलावा यह दूरी और कैलोरी का भी आंकड़ा दिखाएगा।
 

Mi Band 3 की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Mi Band 3 को भारत में 1,999 रुपये में बेचा जाएगा। फिटनेस बैंड को 28 सितंबर से अमेज़न इंडिया और Mi.com पर बेचा जाएगा। बिक्री दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह बैंड मी होम और अन्य पार्टनर ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Mi Band 3 फीचर और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। नए डिस्प्ले में यूज़र इनकमिंग कॉल और टेक्स्ट मैसेज के अलर्ट तो देख ही पाएंगे, साथ में मौज़ूदा वक्त, स्टेप्स की संख्या और हार्ट रेट का भी ज़िक्र होगा। यह 128x80 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। लेटेस्ट मी बैंड मॉडल में हार्ट-रेट (पीपीजी) सेंसर है। यह ट्राइएक्सियल एक्सेलेरेशन सेंसर के साथ आता है। इसमें स्लीप मॉनीटर करने की भी सुविधा है। इसके अलावा बैटरी 110 एमएएच की है। यह ब्लूटूथ 4.2 बीएलई कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट है।

इस फिटनेस बैंड के इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स को थर्मोप्लास्टिक इलास्टोमीटर से बनाया गया है। इसका एडजस्टेबल लेंथ 15.5 से 21.6 सेंटीमीटर है। इसे ऑरेंज, ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। ट्रैकर का डाइमेंशन 1.79x4.69x1.2 सेंटीमीटर है और फिटनेस बैंड का वज़न 20 ग्राम है। Mi Band 3
Advertisement

शाओमी मी बैंड 3 में मोशन ट्रैकिंग के साथ हेल्थ मैनेजमेंट फीचर भी है। यह वाटर-रेसिस्टेंट भी है। इसके बारे में 50 मीटर तक डीप वाटर में डूबने पर कुछ नहीं होने का दावा किया गया है। Xiaomi ने आईपी रेटिंग के बारे में कुछ नहीं बताया है। शाओमी मी बैंड 3 एंड्रॉयड 4.4 और उसके बाद, या आईओएस 9.0 और उसके बाद के ओएस वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस के साथ काम करेगा।

Xiaomi ने यह भी दावा किया है कि पीडोमीटर बेहतर हो गया है। इसमें कॉलर आईडी/ रीजेक्ट फीचर है। इसके अलावा एक जगह पर लंबे वक्त तक ना बैठने देने के लिए रीमाइंडर भी लगाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Fitness Band 3, Fitness Band

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.