Xiaomi Mi Band 3 को मी 8 और मीयूआई 10 के साथ 31 मई को किया जाएगा लॉन्च

Xiaomi Mi Band 3 को कंपनी शाओमी के 31 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में उतारेगी। कंपनी ने Xiaomi Mi Band 3 को लेकर अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है...

Xiaomi Mi Band 3 को मी 8 और मीयूआई 10 के साथ 31 मई को किया जाएगा लॉन्च

Xiaomi Mi Band 3

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Band 3 का कंपनी की सालाना कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना तय
  • Xiaomi Mi Band 3 की भारत में उपलब्धता पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं
  • खुद सीनियर वीपी और सीईओ ने कर दी है बैंड को लेकर पुष्टि
विज्ञापन
Xiaomi Mi Band 3 को कंपनी शाओमी के 31 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में उतारेगी। कंपनी ने Xiaomi Mi Band 3 को लेकर अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। हालांकि, इस वियरेबल को लेकर कंपनी ने स्पेसिफिकेशन और फीचर की जानकारी नहीं दी है। साथ ही Xiaomi Mi Band 3 की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है। चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता ने ऑरिजिनल मी बैंड को अप्रैल 2015 में उतारा था।

बाद में दो साल बाद मी बैंड 2 पेश किया गया। साथ ही मी बैंड एचआरएक्स एडिशन ने साल 2017 में दस्तक दी। कंपनी ने भारतीय बाज़ार में मी बैंड 2 कीमत में कटौती कर पेश किया था। अब शाओमी के सीईओ ली जुन और सीनियर वीपी वैंग ज़ेंग ने खुलासा किया है कि Xiaomi Mi Band 3 को शाओमी मी 8 और मीयूआई 10 के साथ इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

Mi 8 फ्लैगशिप के साथ शाओमी पहले ही खुलासा कर चुकी थी कि वह मीयूआई 10 को अपने सालाना समारोह में पेश करेगी। सीईओ ली जुन ने चीनी सोशल साइट वीबो पर इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी Mi बैंड 3 लेकर आ रही है। इसी तरह वेंग ज़ेंग ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि Mi बैंड 3 वियरेबल 31 मई को दस्तक देगा।

बता दें कि वियेरेबल के बाज़ार ने तेज़ी पकड़ी है और साल 2018 की पहली तिमाही में यह 35 फीसदी की तेज़ी से बढ़ा है। Xiaomi के लिए Mi Band 3 लॉन्च करने का यह मुफीद वक्त है। यह जानकारी कैनालिस की रिपोर्ट में सामने आई है। ऐप्पल और शाओमी मिलकर वियरेबल बाज़ार पर 36 फीसदी की हिस्सेदारी 'हथिया' चुके हैं।  ऐप्पल ने करीब 40 लाख के करीब ऐप्पल वॉच शिपमेंट किए, जबकि शाओमी का यह आंकड़ा 37 लाख रहा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Band 3

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »