Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी रिवर्स वायरलेस चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच!

Xiaomi के पोर्टफोलियो में इस समय कई स्मार्टवॉच शामिल है, लेकिन Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाली एक भी स्मार्टवॉच नहीं है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2021 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi द्वारा एक नई स्मार्टवॉच पर काम करने की खबर है
  • नई स्मार्टवॉच सपोर्ट कर सकती है Qi Wireless Charging
  • लीक हुए MIUI स्क्रीनशॉट में मिले वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के सबूत

Xiaomi के पोर्टफोलियो में अभी कर ऐसी कोई स्मार्टवॉच नहीं है, जो रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती हो

Xiaomi के पोर्टफोलियो में कई स्मार्टवॉच शामिल हैं और अब लेटेस्ट लीक को सच माना जाए तो कंपनी अपनी लाइनअप में एक और Smartwatch जोड़ने की योजना बना रही है। इतना ही नहीं, आगामी शाओमी स्मार्टवॉच (Xiaomi Smartwatch) मौजूदा सभी स्मार्टवॉच के मुकाबले एक प्रीमियम फीचर्स से लैस आ सकती है। लीक के अनुसार, आगामी स्मार्टवॉच में ची वायरलेस चार्जिंग (Qi wireless charging) को सपोर्ट करेगी।

चीनी टिप्सटर Digital Chat Station की लेटेस्ट लीक इशारा देती है कि Xiaomi एक नई स्मार्टवॉच पर काम कर रही है, जो Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। टिप्सटर ने एक तस्वीर साझा की है, जो MIUI के लेटेस्ट डेवलपर वर्ज़न का स्क्रीनशॉट प्रतीत होता है। इसमें चीनी भाषा में टेक्स्ट लिखा है, जिसका अग्रेज़ी अनुवाद "वायरलेस रिवर्स चार्जिंग" होता है और उपर एक डिज़ाइन भी बना है, जिसमें मोबाइल फोन के बैक पर स्मार्टवॉच रखी दिखाई देती है। कुछ उसी तरह, जैसे आप रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से लैस फोन पर सपोर्ट करने वाले किसी डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।
Advertisement
 

Photo Credit: Weibo (Digital Chat Station)


इसमें एक टॉगल भी दिखाई देता है, जो GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को ऑटोमैटिकिली बंद करने का विकल्प है। यदि इसे ऑन किया जाता है, तो यूज़र बैटरी प्रतिशत सेट कर सकता है, जिसके बाद रिवर्स चार्जिंग अपने आप बंद हो जाएगी।

Xiaomi के पोर्टफोलियो में इस समय कई स्मार्टवॉच शामिल है, लेकिन Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाली एक भी स्मार्टवॉच नहीं है। फिलहाल कंपनी ने आगामी वॉच को लेकर किसी प्रकार का इशारा नहीं दिया है। रिपोर्ट कहती है कि ऐसा हो सकता है कि आगामी वॉच Xiaomi द्वारा 2019 में लॉन्च की गई Mi Watch का अपग्रेड हो, जो Snapdragon Wear 3100 चिपसेट से लैस कंपनी की पहली स्मार्टवॉच थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Smartwatch, Mi Watch, Mi Watch Wireless Charging
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.