Mi Watch Color Sports Edition लॉन्च, बिल्ट इन जीपीएस और 117 स्पोर्ट्स मोड्स से है लैस

Mi Watch Color Sports Edition 4.4 एंड्रॉयड डिवाइस व इससे ऊपर के वर्ज़न को सपोर्ट करती है, जबकि आईओएस में यह 10.0 व इससे ऊपर के वर्ज़न में सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Mi Watch Color Sports Edition फिलहाल चीन में हुई है लॉन्च
  • मी वॉच कलर स्पोर्ट्स एडिशन में मौजूद है 117 स्पोर्ट्स मोड्स
  • इस स्मार्टवॉच में मौजूद है 120 वॉच फेस

मी वॉच कलर स्पोर्ट्स एडिशन में 5ATM वाटर रसिस्टेंट फीचर किया गया है

Mi Watch Color Sports Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि Xiaomi की Mi Watch Color सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है। इस वॉच में राउंड डायल और 1.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा वॉच की दायीं ओर दो बटन दिए गए हैं, इस वॉच की बॉडी काफी हल्की है और इसमें आपको कई कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। मी वॉच कलर स्पोर्ट्स एडिशन में 117 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जो कि आपकी हेल्थ डेटा को ट्रैक करता है। इसके अलावा इस वॉच के स्ट्रैप में भी आपको विभिन्न कलर ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही इसमें 100 वॉच फेस दिए गए हैं।
 

Mi Watch Color Sports Edition price

मी वॉच कलर स्पोर्ट्स एडिशन की कीमत CNY 699 (लगभग 7,700 रुपये) है और यह एलिगेंट ब्लैक, स्पेस ब्लू और आइवरी कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगी। Mi Watch Color Sports Edition के लिए चीन में प्री-ऑर्डर 21 अक्टूबर से शुरू होंगे। फिलहाल, यह जानकारी साफ नहीं है कि इस स्मार्टवॉच को चीन से बाहर भारतीय व अन्य मार्केट में लेकर आया जाएगा या नहीं।
Advertisement
 

Mi Watch Color Sports Edition specifications, features

मी वॉच कलर स्पोर्ट्स एडिशन में 1.39 इंच 454x454 पिक्सल रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ऑलवेज़ ऑन फीचर भी मौजूद है। इस वॉच में आपको 120 वॉच फेस प्राप्त होंगे। बैटरी की बात करें, तो यह 420 एमएएच की है। शाओमी का कहना है कि मी वॉच कलर स्पोर्ट्स एडिशन समान्य इस्तेमाल पर 16 दिन तक आपका साथ देगी। हालांकि बैटरी सेवर मोड पर आप इसका इस्तेमाल 16 दिन से बढ़ाकर 22 दिन तक कर सकते हैं। वहीं, आउटडोर स्पोर्ट्स मोड में यह स्मार्टवॉच 50 घंटे तक आपका साथ देगी।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और ब्लूटूथ सपोर्ट मौजूद है। मी वॉच कलर स्पोर्ट्स एडिशन में ऑटोमैटिकली एक्टिविटी और ट्रैक रिकग्निशन फीचर मौजूद है। स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच होने के नाते इसमें 117 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिसमें ट्रैकिंग, ट्रेडमिल, साइकलिंग, स्विमिंग, ट्रेकिंग, स्किपिंग आदि शामिल है। इसके साथ ही इसमें ब्लड ऑक्सीज़न सेंसर, 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, पीपीजी सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और ब्रीदिंग ट्रैनिंग जैसे फीचर भी मौजूद हैं।
Advertisement

मी वॉच कलर स्पोर्ट्स एडिशन में 5ATM वाटर रसिस्टेंट फीचर किया गया है, वहीं यह वॉच 4.4 एंड्रॉयड डिवाइस व इससे ऊपर के वर्ज़न को सपोर्ट करती है, जबकि आईओएस में यह 10.0 व इससे ऊपर के वर्ज़न में सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच होने के नाते यह वॉच नोटिफिकेशन देखने, अलार्म सेट करने, रिमाइंडर लगाने जैसे काम भी करती है। मी वॉच कलर स्पोर्ट्स एडिशन का भार 32.5 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

35mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.