Xiaomi Mi Band 5 लॉन्च, 1.1 इंच डिस्प्ले और रिमोट कंट्रोल कैमरा फीचर से है लैस

चीनी मार्केट में Mi Band 5 के स्टेंडर्ड वर्ज़न CNY 189 (करीब 2,000 रुपये) और एनएफसी वेरिएंट को CNY 229 (करीब 2,500 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्ट बैंड ब्लैक, ब्लू, पिंक, ऑरेंज, पर्पल, यलो और ग्रीन कलर स्ट्रैप के साथ आता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 11 जून 2020 17:24 IST
ख़ास बातें
  • मी बैंड 5 में हार्ट रेट सेंसर दिया गया है
  • लेटेस्ट Mi Band मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करता है
  • मी बैंड 5 में 1.1 इंच कलर्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है
Xiaomi के नेक्स्ट जेनरेशन फिटनेस ट्रैकर बैंड Mi Band 5 को लॉन्च कर दिया गया है। चीन में लॉन्च किए गए नए फिटनेस बैंड का एक स्टैंडर्ड वर्ज़न है और एक एनएफसी वर्ज़न। इनके स्ट्रैप के आठ कलर वेरिएंट होंगे। Mi Band 5 में 1.1 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले है। याद रहे कि मी बैंड 4 को 0.95 इंच की स्क्रीन के साथ मार्केट में उतारा गया था। Xiaomi का दावा है कि सिंगल चार्ज में मी बैंड 5 की बैटरी 14 दिनों तक साथ दे सकती है। बैंड भी वाटर रेसिस्टेंट है, 50 मीटर तक। यह नए मैग्नेटिक चार्जिंग डॉक के साथ आता है। चीन के बाहर के मी बैंड 5 को Mi Smart Band 5 के नाम से जाना जाएगा।
 

Mi Band 5 price

चीनी मार्केट में मी बैंड 5 के स्टेंडर्ड वर्ज़न CNY 189 (करीब 2,000 रुपये) और एनएफसी वेरिएंट को CNY 229 (करीब 2,500 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्ट बैंड ब्लैक, ब्लू, पिंक, ऑरेंज, पर्पल, यलो और ग्रीन कलर स्ट्रैप के साथ आता है।

Xiaomi ने अभी भारत में Mi Band 5 को लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Mi Band 5 specifications

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मी बैंड 5 में 1.1 इंच कलर्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 100 नए एनिमेटेड वॉच फेस हैं। फिटनेस ट्रैक में अब 11 स्पोर्ट्स मोड हैं। यह पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) एक्टिविटी इंडेक्स के साथ आता है जो यूज़र्स को फिटनेस एक्टिविटी को बेहतर समझने और ट्रैक करने में मदद करता है। यूज़र्स की नींद के पैटर्न को ट्रैक करने के लिए Mi Band 5 बेहतर स्लीप मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आता है। Xiaomi का दावा है कि स्लीप मॉनिटरिंग की सटीकता पहले की तुलना में 40 फीसदी बेहतर हुई है।
Advertisement

मी बैंड 5 में हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसमें औरतों के लिए एक अलग हेल्थ मोड है। यूज़र्स को फिटनेस बैंड में सोशल मीडिया नोटिफिकेशन्स, म्यूजिक कंट्रोल, इनकमिंग कॉल्स, टेक्स्ट और वेदर अपडेट मिलेगा। इसेक अलावा नया रिमोट कंट्रोल कैमरा फीचर आया है जो यूज़र्स को स्मार्टफोन से तस्वीरें खींचने में मदद करता है। स्मार्ट बैंड बिल्ट इन माइक्रोफोन के साथ आता है जिससे वॉयस कमांड दिया जा सकेगा।

लेटेस्ट Mi Band मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूज़र्स को अपने डिवाइस को बिना स्ट्रैप हटाए चार्ज कर पाएंगे। Xiaomi का दावा है कि बैंड का एनएफसी वेरिएंट सिंगल चार्ज में 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है और स्टेंडर्ड वर्ज़न 20 दिनों तक चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.