Xiaomi ने लॉन्च किए 39 घंटे का बैटरी बैकअप देने वाले Buds 5 TWS ईयरबड्स, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Buds 5 ईयरबड IP54 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे धूल और छींटों से बचाव होता है। इनमें इन-ईयर डिजाइन और एआई सपोर्टेड थ्री-माइक सिस्टम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Buds 5 की कीमत ग्लोबल मार्केट में 99.99 यूरो (करीब 9,400 रुपये) है
  • ये ग्रेफाइट ब्लैक, सिरामिक व्हाइट और टाइटन ग्रे कलर में आते हैं
  • ईयरफोन एडेप्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) और ब्लूटूथ 5.4 वर्जन सपोर्ट करते हैं

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने एक ग्लोबल इवेंट के दौरान Xiaomi 14T सीरीज, Redmi Note 14 सीरीज के साथ-साथ नए Buds 5 TWS ईयरबड्स भी लॉन्च किए। इन्हें कंपनी इसी साल जुलाई में चीन में भी लॉन्च कर चुकी है। नए Buds 5 TWS ANC सपोर्ट करते हैं बजट प्राइस सेगमेंट में कुछ अच्छे फीचर्स लेकर आते हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें केस सहित कुल 39 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। ईयरफोन एडेप्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनमें AAC, SBC, aptX लॉसलेस और aptX एडेप्टिव ऑडियो कोडेक्स सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा, Xiaomi Buds 5 में क्लीयर कॉल क्वालिटी के लिए AI-सपोर्टेड तीन माइक का सिस्टम मिलता है।

Xiaomi Buds 5 TWS ईयरफोन्स को ग्लोबल मार्केट में 99.99 यूरो (करीब 9,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इन्हें ग्रेफाइट ब्लैक, सिरामिक व्हाइट और टाइटन ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement

Xiaomi Buds 5 ईयरबड IP54 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे धूल और छींटों से बचाव होता है। इनमें इन-ईयर डिजाइन और एआई सपोर्टेड थ्री-माइक सिस्टम है। ईयरफोन एडेप्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट करते हैं। इसमें AAC, SBC, aptX लॉसलेस और aptX एडेप्टिव ऑडियो कोडेक्स के लिए सपोर्टन है। ईयरबड्स के कुछ मॉडल LC3 कोडेक का भी सपोर्ट करते हैं। 

Xiaomi Buds 5 में 11 mm डुअल-मैग्नेट ड्राइवर और Harman AudioEFX ट्यूनिंग है, जो Qualcomm aptX Lossless और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन द्वारा समर्थित क्रिस्प व इमर्सिव साउंड देने का वादा करता है। इसमें Xiaomi और Poco के कुछ चुनिंदा डिवाइस के साथ कंपेटिबल 73ms लो लेटेंसी मोड भी है। ब्रांड ने भविष्य में और अधिक मॉडलों के लिए सपोर्ट जोड़ने का वादा किया है।
Advertisement

Xiaomi Buds 5 के चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी है, जबकि प्रत्येक ईयरबड में 35mAh की बैटरी है। ANC के बिना इयरफोन चार्जिंग केस के साथ कुल 39 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। केस का वजन 36.6 ग्राम है और प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.4 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.