स्मार्ट ग्लासेस की मार्केट गर्माने वाली है; Xiaomi ला रही है बेहद एडवांस AI चश्मा, Meta Ray-ban को देगा टक्कर!

Meta Ray-ban के बाद कई अन्य ब्रांड्स इस तरह के स्मार्ट ग्लासेस पर तेजी से काम कर रहे हैं, जो पारंपरिक चश्मों की तरह दिखाई देंगे, लेकिन इनमें कई AI फीचर्स और सेंसर की एक लंबी रेंज होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अपने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है
  • इसके लिए कंपनी ने Goertek के साथ हाथ मिलाया है
  • इसकी सीधी टक्कर Ray-ban Meta स्मार्ट ग्लास से की जाएगी
Xiaomi ने 2021 में अपना Smart Glasses से पर्दा उठाया था, जो उस समय कंपनी का पहला आई वियरेबल डिवाइस था। समान्य सनग्लास जैसा लगने वाला यह स्मार्ट ग्लास कई स्मार्ट फीचर्स से लैस था, जिसमें नेविगेशन और रियल-टाइम टेक्स्ट ट्रांसलेशन आदि शामिल थे। अब, एक रिपोर्ट दावा करती है कि Xiaomi अपने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है। कंपनी ने इसके लिए Goertek ब्रांड के साथ साझेदारी की है। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि Xiaomi ने सीधे तौर पर कहा है कि उसका यह अपकमिंग स्मार्ट ग्लासेस Meta Ray-ban स्मार्ट ग्लासेस को चुनौती देगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। 

एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए IThome ने बताया कि Xiaomi अपने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है, जिसके लिए कंपनी ने Goertek के साथ हाथ मिलाया है। इसकी सीधी टक्कर Ray-ban Meta स्मार्ट ग्लास से की जाएगी, जिसे पिछले साल पेश किया गया था। कंपनी के एक सीनियर ऑफिशियल ने कथित तौर पर यह भी दावा किया है कि कंपनी कम से कम 3 लाख शिपमेंट नंबर्स का टार्गेट लेकर चल रही है।
Advertisement

बताया जा रहा है कि इन स्मार्ट ग्लासेस में AI इंटिग्रेशन, ऑडियो हेडफोन कंपोनेंट और कैमरा मॉड्यूल शामिल होंगे, जो मेटा के हाई-टेक आईवियर लाइनअप के समान है। इसके अगले साल की दूसरी तिमाही में आने की संभावना है।

निश्चित तौर पर अब स्मार्ट आईवियर की मार्केट में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। Meta Ray-ban के बाद कई अन्य ब्रांड्स इस तरह के स्मार्ट ग्लासेस पर तेजी से काम कर रहे हैं, जो पारंपरिक चश्मों की तरह दिखाई देंगे, लेकिन इनमें कई AI फीचर्स और सेंसर की एक लंबी रेंज होगी, जो इन्हें पहनने वालों को चलते फिरते स्मार्टफोन की जरूरत के बिना कई टास्क करने चुटकी में करने की क्षमता देंगे।
Advertisement

कुछ वर्षों पहले भी Xiaomi ने अपने पहले Smart Glasses मॉडल को पेश किया था, जो कई स्मार्ट क्षमताओं से लैस आता था। यह काफी हल्का था , जिसका भार 51 ग्राम था। इसमें माइक्रोएलईडी ऑप्टिकल वेबगाइड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था, ताकि यूजर की आंखों के सामने मैसेज व नोटिफिकेशन को डिस्प्ले किया जा सके। इतना ही नहीं, इनके जरिए कॉल भी की जा सकती थी, AR का इस्तेमाल करके नेविगेशन किया जा सकता था, फोटो ली जा सकती थी और आंखों के सामने टेक्स्ट को ट्रांसलेट किया जा सकता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.