Vivo Watch हार्ट रेट सेंसर व 18 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo Watch को चीन में कंपनी की पहली स्मार्ट वॉच के रूप में पेश कर दिया गया है। इस स्मार्ट वॉच में राउंड डायर और दो साइज़ दिए गए हैं, एक 42mm और दूसरा 46mm।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Watch को चीन में लॉन्च किया गया है
  • वीवो वॉच में पेश किए गए हैं डो डायल साइज़ वेरिएंट्स
  • दोनों ही वीवो वॉच स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ आती हैं

Vivo स्मार्टवॉच 5 ATM वाटर रसिस्टेंट है

Vivo Watch को चीन में कंपनी की पहली स्मार्ट वॉच के रूप में पेश कर दिया गया है। इस स्मार्ट वॉच में राउंड डायर और दो साइज़ दिए गए हैं, एक 42mm और दूसरा 46mm। वीवो वॉच स्टेनलेस स्टील बॉडी व ब्रश्ड सिरेमिक बेजल्स के साथ आती है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही वॉच के डिज़ाइन में थोड़ा-सा अंतर दिया गया है, 42mm साइज़ वेरिएंट स्मार्टवॉच में दायीं ओर दो राउंड बटन दिए गए हैं, जबकि 46mm वेरिएंट में दो फ्लैट बटन मौजूद है। वीवो वॉच में आपको या तो फ्लैक्सिबल फ्लोरोलेस्टोमर दिया जाएगा या फिर लैदर स्टैप।
 

Vivo Watch price

वीवो वॉच के 42mm और 46mm वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 रुपये है। वॉच का छोटा वेरिएंट मोचा ब्राउन ऑप्शन में आता है, जिसके साथ डायल और स्टैप ब्राउन रंग में पेश किया गया है। वहीं, सीक्रेट समर ऑरेंज में डायल ब्लैक रंग का है और स्ट्रैप ऑरेंज रंग का है। बड़े मॉडल की बात करें, तो यह आपको शैडो ब्लैक कलर में मिलेगा, जिसमें डायल और स्ट्रैप दोनों ही ब्लैक हैं। वहीं ब्राउन कलर ऑप्शन में डायल सिल्वर कलर का है, जबकि स्ट्रैप ब्राउन कलर का है। वीवो वॉच की सेल चीन में 29 सितंबर से शुरू होगी, फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके प्री-ऑर्डर ज़ारी हैं।
Advertisement

फिलहाल, वीवो ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के लिए इसकी उपलब्धता व कीमत को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Vivo Watch specifications, features

42mm वीवो वॉच वेरिएंट में 1.9 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 390x390 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 326ppi पिक्सल डेंसिटी फीचर की गई है। वहीं, दूसरी ओर 46mm वीवो वॉच वेरिएंट में 1.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 454x454 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 326ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स को 316L स्टेनलेस स्टील के द्वारा बनाया गया है। वीवो वॉच अपोलो अल्ट्रा-लो पावर कोप्रोसेसर के साथ ST मिनिचुर मैन कंट्रोल प्रोसेसर से लैस है। इसमें 2 जीबी रैम और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें GPS, Glonass, Galileo और Beidou भी मौजूद है।
Advertisement

42mm वेरिएंट में 226 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 9 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वहीं, 46mm वेरिएंट में 478 एमएएस बैटरी दी गई है, जिसमें सिंगल चार्ज पर 18 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। स्मार्ट वॉच में 5 ATM वाटर रसिस्टेंट और 5-कोर ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एयर प्रेशर और ऐल्टटूड सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर आदि शामिल हैं।

फिटनेस ट्रैकिंग की बात करें, तो वीवो वॉच में इंटेलिजेंट एक्सरसाइज़ रिकॉग्नाइज़ और एनालाइज़ जैसे फीचर शामिल हैं। यह आउटडोर रनिंग, इनडोर रनिंग, आउटडोर वॉकिंग, स्विमिंग, साइकलिंग, इंडोर साइकलिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग, ट्रेल रनिंग, इलिप्टिकल मशीन, फ्री ट्रेनिंग और हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क मॉनिटर करता है। इसके अलावा, यह स्मार्टवॉच आपकी नींद को बी मॉनिटर कर सकता है।
Advertisement

वीवो वॉच स्मार्टवॉच होने के नाते कई विशेष प्रकार के काम कर सकती है, जैसे अलार्म सेट करना, नोटिफिकेशन दिखाना, म्यूज़िक कंट्रोल करना इसके अलावा यह वीवो Jovi वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है। 42mm का डायमेंशन 42x42x9.7mm है और भार 35.6 ग्राम है। जबकि 46mm वेरिएंट 46x46x10.6mm का है और इसका बार 46.8 ग्राम का है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Brown, Orange

Display Size

42mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Brown

Display Size

46mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Watch, Vivo Watch price, Vivo Watch Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.