Vivo Watch 5 का eSIM वेरिएंट AI फीचर्स और 22 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Watch 5 का ब्लूटूथ वर्जन 799 युआन (करीब रुपये 9,500 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, eSIM वर्जन को 999 युआन (करीब 12,000 रुपये) में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2025 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Watch 5 का ब्लूटूथ वर्जन 799 युआन (करीब रुपये 9,500 रुपये) में उपलब्ध
  • eSIM वर्जन को 999 युआन (करीब 12,000 रुपये) में पेश किया गया है
  • इसमें सर्कुलर डायल वाला 1.43 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

Vivo Watch 5 के eSIM वेरिएंट को Vivo X Fold 5 स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है

Photo Credit: Vivo

Vivo Watch 5 के ब्लूटूथ वर्जन को चीन में अप्रैल में लॉन्च किया गया था और अब, X Fold 5 फोल्डेबल फोन के साथ कंपनी ने बीते बुधवार इसके eSIM वेरिएंट को भी लॉन्च कर दिया है। Watch 5 स्पोर्ट्स ट्रेकिंग के साथ हेल्थ डेटा भी देती है। इसमें सर्कुलर डायल वाला 1.43 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी एक खासियत लंबी बैटरी लाइफ भी है, जिसमें Vivo दावा करती है कि यह ब्लूटूथ-ओनली मोड में 22 दिन, eSIM डुअल-डिवाइस मोड में 14 दिन और eSIM स्टैंडअलोन मोड में 7 दिन तक चल सकती है।

Vivo Watch 5 का ब्लूटूथ वर्जन 799 युआन (करीब रुपये 9,500 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, eSIM वर्जन को 999 युआन (करीब 12,000 रुपये) में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Vivo Watch 5 Specifications

Vivo Watch 5 में सर्कुलर डायल वाला 1.43 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। वॉच का वजन अब स्ट्रैप के बिना सिर्फ 32 ग्राम है। Vivo हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स प्रदान करता है, जिसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, स्लीप, ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ स्टडी में 24 घंटे की ट्रैकिंग शामिल है। 

यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से सिलिकॉन या लेदर स्ट्रैप में से चुन सकते हैं। यह वॉच BlueOS 2.0 पर काम करती है और इसमें कुछ नए सॉफ्टवेयर ट्रिक्स भी हैं। इसमें नया AI स्पोर्ट्स कोच है जो रनिंग पोस्चर, एफिशिएंसी को ट्रैक कर सकता है और यहां तक कि यूजर्स के रियल-टाइम हार्ट रेट के आधार पर फैट-बर्निंग वर्कआउट प्लान भी सुझा सकता है। 
Advertisement

यूजर्स को एक फंक्शनल ऐप स्टोर मिलेगा, लेकिन लिमिटेड थर्ड पार्टी ऐप सपोर्ट है। वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक कंट्रोल और नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स प्रदान करता है। यह पेमेंट के लिए NFC और आउटडोर ट्रैकिंग के लिए GPS से लैस आती है। इसमें पानी से सुरक्षा के लिए 5ATM रेटेड बिल्ड शामिल है।

इसमें एक नया AI स्मार्ट विंडो फीचर भी है जो यूज पैटर्न के आधार पर आपकी सबसे ज्यादा जरूरत वाली जानकारी को प्राथमिकता देता है। Watch 5 Android और iOS, दोनों डिवाइस के साथ कंपेटिबल है। चाइना के यूजर्स के लिए वॉच पर डायरेक्ट WeChat का सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो Watch 5 की बैटरी ब्लूटूथ मोड पर 22 दिनों तक चलने का दावा करती है। वहीं, कंपनी के मुताबिक, यदि इसे eSIM डुअल-डिवाइस मोड में चलाया जाए, तो यह फुल चार्ज में 14 दिन चलेगी और eSIM स्टैंडअलोन मोड में 7 दिन तक चल सकती है। स्मार्टवॉच मैग्नेटिक पुक के जरिए चार्ज होती है और फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे लगा सकती है।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.53 इंच

Cover Resolution

1172x2748 पिक्सल

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2480x2200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.