सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत

सबसे खास बात इनकी बैटरी लाइफ है जिसके लिए कंपनी ने 42 घंटे का दावा किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 21:32 IST
ख़ास बातें
  • स्टैंडबाय टाइम 400 घंटे का बताया गया है।
  • चार्जिंग के लिए टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है।
  • ये 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आते हैं।

Unix Havana UX W3 में 300mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Amazon

Unix Havana UX W3 कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए नए वायरलेस हेडफोन्स हैं जो ओवर ईयर फोल्डेबल डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें 300mAh की बैटरी दी गई है और RGB लाइटिंग का सपोर्ट भी मिलता है। सबसे खास बात इनकी बैटरी लाइफ है जिसके लिए कंपनी ने 42 घंटे का दावा किया है। वहीं, स्टैंडबाय टाइम 400 घंटे का बताया गया है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है। ये ब्लूटूथ की मदद से कनेक्ट होते हैं और 10 मीटर की रेंज में कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। ये वाटर रसिस्टेंट हैं और पसीने से बचाव का फीचर भी इनमें दिया गया है। मैटिरियल प्लास्टिक का है। ये 3.5mm हेडफोन जैक पोर्ट के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Unix Havana UX-W3 Price

Unix Havana UX-W3 की भारत में कीमत 1,699 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ये कलर वेरिएंट्स में आते हैं जिसमें ब्लैक और बीज कलर शेड्स को शामिल किया गया है। अधिकारिक वेबसाइट से ये खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon आदि पर भी ये खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इनके साथ 6 महीने की वारंटी दी है। 

Advertisement

Unix Havana UX-W3 Features

Unix Havana UX-W3 में कंपनी ने फोल्डेबल डिजाइन दिया है। ये ओवर द ईयर पहने जा सकते हैं। इनमें RGB लाइटिंग भी मिलती है। कंपनी ने इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट होने की बात भी कही है। ये 300mAh बैटरी से लैस होकर आते हैं। सिंगल चार्ज में ये 42 घंटे तक चल सकते हैं। स्टैंडबाय टाइम 400 घंटे का बताया गया है। 

Unix Havana UX-W3 के लिए कहा गया है कि ये 2 से 3 घंटे में फुल चार्ज हो सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है। 10 मीटर की रेंज तक ये बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान कर सकते हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। कंपनी ने कहा है कि पसीने से बचाव का फीचर भी इनमें दिया गया है और मैटिरियल प्लास्टिक का है। ये 3.5mm हेडफोन जैक साथ आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.