U&I ने भारत में लॉन्च किए 30 घंटे के बैटरी बैकअप वाले 2 वायरलेस नेकबैंड, कीमत 2,499 रुपये

U&i Energy Series और Plus Series, दोनों ही वायरलेस नेकबैंड्स की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 20:36 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 200mAh बैटरी मिलती है
  • Type-C पोर्ट के जरिए 2 घंटे से कम समय में फुल चार्ज होने का किया दावा
  • इनमें प्रति बड्स 3mW का ऑडियो आउटपुट मिलने की बात कही गई है

U&i Plus Series (बाईं ओर) और Energy Series (दाईं ओर), दोनों ईयरफोन्स की कीमत 2,499 रुपये है

Photo Credit: U&I

U&i ने भारत में Energy Series और U&i Plus Series वायरलेस नेकबैंड को लॉन्च किया। दोनों मॉडल 10-15 मीटर की रेंज के अंदर स्टेबल कनेक्शन देने के लिए ब्लूटूथ V5.3 के साथ आते हैं। इनमें 30 घंटे तक का टॉकटाइम या म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। वहीं, कंपनी का कहना है Energy Series और Plus Series 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम हैं। इनमें 200mAh बैटरी मिलती है, जो टाइप-सी पोर्ट के जरिए 2 घंटे से कम समय में पूरी तरह चार्ज होने का दावा करती है। इसके अलावा, दोनों नेकबैंड प्रति बड 3mW का ऑडियो आउटपुट देते हैं।

U&i Energy Series और Plus Series, दोनों ही वायरलेस ईयरफोन्स की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। ये ग्रे, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं। इन्हें U&i आउटलेट्स और लीडिंग रिटेल स्टोर्स के जरिए आज से भारत में खरीदा जा सकता है।

U&i Energy Series वायरलेस नेकबैंड को हाई परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 10-15 मीटर की रेंज के साथ स्टेबल कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ V5.3 मिलता है। यह 30 घंटे तक का टॉकटाइम या म्यूजिक प्लेबैक और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करता है। हेडसेट में 200mAh फास्ट-चार्जिंग बैटरी मिलती है। नेकबैंड टाइप-सी पोर्ट के जरिए 2 घंटे से कम समय में पूरी तरह चार्ज हो सकता है। इसमें प्रति बड्स 3mW का ऑडियो आउटपुट, 1kHz पर 120dB की सेंसिटिविटी, 16 ओम का इंपेडेंस और 20Hz-20kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज मिलती है।

U&I Plus Series के कई फीचर्स Energy Series से ही मेल खाते हैं। इस वायरलेस नेकबैंड को बेहतर साउंड क्वालिटी लिए डिजाइन किया गया है। इसमें भी ब्लूटूथ 5.3 वर्जन मिलता है। इसका बैटरी बैकअप और चार्जिंग टाइम भी Energy Series के समान है। Plus Series में भी 3mW प्रति बड का ऑडियो आउटपुट, 1kHz पर 120dB की सेंसिटिविटी, 16 ओम का इंपेडेंस और 20Hz से 20kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Neckband Earphones, Neckband style earphones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.