U&i ने भारत में मात्र Rs 499 से शुरू होने वाले नेकबैंड, स्मार्टवॉच, पावरबैंक, ईयरबड्स किए लॉन्च

कंपनी ने नई टेक एक्सेसरीज को लॉन्च किया है जिनमें पार्टी स्पीकर, स्मार्टवॉच, नेकबैंड आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2025 16:19 IST
ख़ास बातें
  • U&i ने अपने ऑडियो और वियरेबल्स में पांच नए प्रोडक्ट्स जोड़े हैं
  • कंपनी ने नई टेक एक्सेसरीज को लॉन्च किया है
  • इनमें पार्टी स्पीकर, स्मार्टवॉच, नेकबैंड आदि शामिल हैं

U&i ने अपने ऑडियो और वियरेबल्स में पांच नए प्रोडक्ट्स जोड़े हैं।

Photo Credit: fonearena

U&i ने अपने ऑडियो और वियरेबल्स में पांच नए प्रोडक्ट्स जोड़े हैं। कंपनी ने नई टेक एक्सेसरीज को लॉन्च किया है जिनमें पार्टी स्पीकर, स्मार्टवॉच, नेकबैंड आदि शामिल हैं। लेटेस्ट लाइनअप में UiBS 5085 Partybox वायरलेस स्पीकर, UiSW 8172 Arena स्मार्टवॉच, UiPB 3429 Classy पावरबैंक, TWS 7353 Classy ईयरबड्स, और UiNB 3987 Reactor नेकबैंड को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से। 

UiBS 5085 Partybox Series Wireless Speaker
UiBS 5085 वायरलेस स्पीकर 50W की साउंड आउटपुट देता है। इसमें 6 घंटे तक का प्लेबैक दिया गया है और RGB लाइटिंग का सपोर्ट भी है। इसमें इनपुट के लिए AUX, USB, और TF कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह टाइप- सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। साथ में रिमोट भी दिया गया है। यह वायर्ड माइक्रोफोन को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत Rs. 2,049 है और इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

UiPB 3429 Classy Series Powerbank
UiPB 3429 कंपनी का 20,000mAh बैटरी वाला पावरबैंक है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह एक ही समय में 4 डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें इंटीग्रेटेड टाइप-सी केबल आती है और लाइटनिंग केबल दी गई है। यह चार कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। इसकी कीमत Rs. 1,649 है और इसे अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

UiSW 8172 Arena Series Smartwatch
UiSW 8172 Arena सीरीज स्मार्टवॉच में कंपनी ने 2.5D कर्व्ड HD डिस्प्ले दिया है। इसे वाटर रसिस्टेंस के लिए IP67 रेट किया गया है। इसमें रोटेटिंग क्राउन दिया गया है जिससे कि आसानी से वॉच को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें बिल्ट-इन स्पोर्ट्स ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन और फाइंड माय फोन फंक्शन दिया गया है। इसकी कीमत Rs. 1,349 है। 
Advertisement

TWS 7353 Classy Series True Wireless Earbuds
TWS 7353 Classy ईयरबड्स को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है। इनमें 12mm के ड्राइवर लगे हैं। ये ENC सपोर्ट के साथ आते हैं। ये सिंगल चार्ज में 40 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इनमें 40ms की लो-लेटेंसी दी गई है। वाटर और स्वैट रसिस्टेंस के लिए इनमें IPX4 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने वियरेबल के साथ 1 साल की वारंटी दी है। इनकी कीमत Rs. 799 है। 
Advertisement

UiNB 3987 Reactor Series Neckband
UiNB 3987 Reactor नेकबैंड में कंपनी ने दावा किया है कि ये 50 घंटे का ऑडियोप्लेबैक दे सकते हैं। ये 500 घंटे तक स्टैंडबाय में रह सकते हैं। इनमें 10mm के ड्राइवर लगे हैं। वियरेबल में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है। ये तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किए गए हैं। इनकी कीमत Rs. 499 है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.