• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Truke Buds A1 ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 48 घंटे प्लेबैक, ब्लूटूथ 5.3, IPX4 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Truke Buds A1 ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 48 घंटे प्लेबैक, ब्लूटूथ 5.3, IPX4 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Buds A1 ट्रूल वायरलेस इयरबड्स हैं जो ओवल शेप डिजाइन वाले केस के साथ आते हैं।

Truke Buds A1 ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 48 घंटे प्लेबैक, ब्लूटूथ 5.3, IPX4 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Buds A1 ट्रूल वायरलेस इयरबड्स हैं जो ओवल शेप डिजाइन वाले केस के साथ आते हैं।

ख़ास बातें
  • ट्रूक बड्स ए1 में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है।
  • इनमें 48 घंटे तक का बैटरी बैकअप टाइम बताया गया है।
  • इनमें टच कंट्रोल और SBC व AAC कोडेक का सपोर्ट भी मिलता है।
विज्ञापन
घरेलू बैंड Truke की ओर से नए ईयरबड्स Truke Buds A1 को लॉन्च किया गया है। ये ट्रू वायरलेस इयरबड्स हैं जो कंपनी ने 2000 रुपये से कम के सेग्मेंट में लॉन्च किए हैं। दरअसल इनकी कीमत 1500 रुपये से भी कम है। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर है और 48 घंटे तक का बैटरी बैकअप टाइम होने की बात कही गई है। इनकी कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

Truke Buds A1 की कीमत, उपलब्धता

Truke Buds A1 की कीमत Rs 1,499 है। इंट्रोडक्ट्री प्राइस इनके लिए 1299 रुपये रखा गया है। इनकी सेल 3 मार्च से शुरू होने की बात कही गई है। इयरबड्स को Amazon से खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इन्हें ब्लैक और ब्लू में खरीदा जा सकता है। 
 

Truke Buds A1 के स्पेसिफिकेशंस

Buds A1 ट्रूल वायरलेस इयरबड्स हैं जो ओवल शेप डिजाइन वाले केस के साथ आते हैं। इनमें 30dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। वियरेबल में एम्बियंड ट्रांसपेरेंसी मोड है जिससे आवश्यकता के अनुसार यह साउंड को अंदर आने देता है। इनमें क्वाड माइक सेटअप है जो कि ईएनसी (एनवायरमेंट नॉइज कैंसिलेशन) सपोर्ट के साथ आता है। इनमें 10mm के रियल टाइटेनिमय स्पीकर ड्राइवर दिए गए हैं। इनमें कई तरह के ईक्यू मोड्स जैसे डाइनेमिक ऑडियो, बेस बूस्ट मोड, मूवी मोड और बैलेंस्ड मोड आदि मिल जाते हैं। 

ट्रूक बड्स ए1 में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें इंस्टेंट पेअरिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। गेमिंग मोड के लिए इयरफोन में 50ms लो लेटेंसी दी गई है। इनमें 48 घंटे तक का बैटरी बैकअप टाइम बताया गया है। चार्जिंग के लिए ये यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी के अनुसार, 10 मिनट की चार्जिंग में ये 10 घंटे तक बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा इनमें IPX4 रेटिंग भी है। टच कंट्रोल और SBC व AAC कोडेक का सपोर्ट भी मिलता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Truke Buds A1, Truke Buds A1 price, Truke Buds A1 features
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »