Truke BTG Flex: Rs. 1,099 में लॉन्च हुए 60 घंटे की बैटरी लाइफ वाले गेमिंग TWS ईयरफोन्स, जानें फीचर्स

Truke BTG Flex में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है, जो ईयरबड्स को एक साथ दो डिवाइसों से कनेक्ट करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Truke BTG Flex की भारत में कीमत 1,099 रुपये रखी गई है
  • ग्राहक इसे 23 अगस्त तक प्री-बुकिंग कर सकते हैं
  • TWS ईयरफोन्स Amazon, Flipkart और Truke.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे

Truke BTG Flex को सनसेट ब्लैक, अल्पाइन ग्रीन और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Truke

Truke ने भारत में अपनी BTG (बॉर्न-टू-गेम) सीरीज में एक नया TWS ईयरफोन जोड़ा है। Truke BTG Flex के किफायती ईयफोन्स की जोड़ी है, जिनमें लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग-इंस्पायर्ड डिजाइन और लो-लेटेंसी का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है BTG Flex में HiFi DSP साउंड फीचर शामिल है और यह 40ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी का दावा करता है। इसमें बाहरी शोर को कम करने का ऑप्शन भी मिलता है। हालांकि, यह पारंपरिक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) से लैस नहीं आता है। 1 हजार रुपये के आसपास की कीमत पर लॉन्च हुए TWS ईयरफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Truke BTG Flex की भारत में कीमत 1,099 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे 23 अगस्त तक प्री-बुकिंग कर सकते हैं। TWS ईयरफोन्स Amazon, Flipkart और Truke.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इसे तीन कलर ऑप्शन - सनसेट ब्लैक, अल्पाइन ग्रीन और सनसेट ऑरेंज में उपलब्ध कराया जा रहा है। Truke का कहना है कि BTG Flex 12 महीने की वारंटी के साथ आता है और पूरे भारत में 400 से अधिक एक्टिव सर्विस सेंटर्स के नेटवर्क द्वारा समर्थित है।
Advertisement
 

खासियतों पर आएं, तो Truke BTG Flex गेमिंग-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आता है। बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए इसमें 40ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इनमें बाहरी शोर को कम करने का भी फीचर दिया गया है। BTG Flex में तीन ऑडियो मोड मिलते हैं और ये HiFi DSC Sound फीचर को सपोर्ट करते हैं। 

TWS ईयरफोन्स में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है, जो ईयरबड्स को एक साथ दो डिवाइसों से कनेक्ट करने की सुविधा देता है। दोनों ईयरबड्स और चार्जिंग केस पर RGB लाइटिंग भी दी गई है, जो इसे गेमिंग ईयरबड्स का फील देती है।
Advertisement

यूजर पेयर्ड डिवाइस पर क्या देख या सुन रहा है, उसके आधार पर BTG Flex ऑडियो मोड को अपने आप एडजस्ट करता है। इनमें 13mm स्पीकर और लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.4 तकनीक शामिल है। ईयरबड्स में सिंगल चार्ज पर 60 घंटे तक का प्लेटाइम मिलने का भी दावा किया गया है। रैपिड चार्जिंग तकनीक केवल 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 100 मिनट का प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.