सिंगल चार्ज में 7 दिन चलने वाली Timex Fit 2.0 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है जिसमें कॉलिंग सपोर्ट भी है।

सिंगल चार्ज में 7 दिन चलने वाली Timex Fit 2.0 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Timex

Timex Fit 2.0 की भारत में कीमत 5,995 रुपये है।

ख़ास बातें
  • वॉच तीन कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में आती है।
  • यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है जिसमें कॉलिंग सपोर्ट भी है।
  • यह कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आती है।
विज्ञापन
Timex ने अपनी नई स्मार्टवॉच Timex Fit 2.0 भारत में लॉन्च की है। पिछले साल कंपनी इस वॉच को सर्कुलर डायल में लॉन्च किया था। अबकी बार स्मार्टवॉच को स्क्वायर डायल में पेश किया गया है। स्मार्ट वियरेबल होने के चलते यह कई तरह के फिजिकल एक्विटिविटी मोड्स और हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आती है। इसमें 1.72 इंच की फुल टच डिस्प्ले है और ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी है। सिंगल चार्ज में यह 7 दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है। वॉच कई तरह के कलर वेरिएंट्स में खरीदी जा सकती है। 
 

Timex Fit 2.0 price in India, availability

Timex Fit 2.0 की भारत में कीमत 5,995 रुपये है, लेकिन इसका लिस्ट प्राइस फिलहाल 5,515 रुपये है, जो कि टाइमेक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। वॉच तीन कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में आती है। 
 

Timex Fit 2.0 specifications

Timex Fit 2.0 में मेटल स्क्वायर दिया गया है। इसका डिस्प्ले 1.72 इंच का है जिसका रिजॉल्यूशन 360x385 पिक्सल है। डायल ब्लैक कलर में दिया गया है। यह कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आती है जिसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), स्लीप और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग भी शामिल है। कंपनी के इस नए मॉडल में एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स भी हैं और 20 स्पोर्ट्स मोड भी हैं। पिछले साल अगस्त में लॉन्च किए गए मॉडल में केवल 7 स्पोर्ट्स मोड ही दिए गए थे। 

Timex दावा करती है कि सिंगल चार्ज में वॉच को 7 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है जिसमें कॉलिंग सपोर्ट भी है। स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर इससे म्यूजिक प्लेबैक भी कंट्रोल किया जा सकता है। वॉच का 2021 वेरिएंट IP54 रेटिंग के साथ आता है जिसमें वॉटर, डस्ट और स्वैट रसिस्टेंस मिलता है। इस नए मॉडल में कंपनी ने इस तरह की किसी सफ्टी फीचर को मेंशन नहीं किया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »