Timex ने लॉन्च की ब्लूटूथ कॉलिंग और 7 दिन बैटरी लाइफ वाली Timex Fit 2.0 स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Timex Fit 2.0 भारत में लॉन्च होने वाली लेटेस्ट स्मार्टवॉच है। यह वियरेबल कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर्स के साथ ही ब्लूटूथ के द्वारा कॉलिंग फीचर से भी लैस है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 26 अगस्त 2021 09:50 IST
ख़ास बातें
  • Timex Fit 2.0 की कीमत 5,995 रुपये है।
  • Timex Fit 2.0 सात दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है।
  • यह वॉच पानी, धूल और पसीने से बचाव के लिए IP54 सर्टीफिकेशन के साथ आती है।

स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक ब्लूटूथ के माध्यम से कॉल डायल करने और रिसीव करने की क्षमता है।

Timex Fit 2.0 भारत में लॉन्च होने वाली लेटेस्ट स्मार्टवॉच है। यह वियरेबल कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर्स के साथ ही ब्लूटूथ के द्वारा कॉलिंग फीचर से भी लैस है। इसमें सात स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। Timex Fit 2.0 के लिए कंपनी का कहना है कि यह सात दिनों तक के बैटरी बैकअप के साथ आती है। Timex Fit 2.0 एक गोल डायल के साथ आती है, जिसे तीन रंग विकल्पों में बनाया गया है और इसमें चुनने के लिए कई वॉच फ़ेस हैं। यह धूल और पानी से बचाव हेतु IP54 सर्टीफिकेशन के साथ आती है।
 

Timex Fit 2.0 price in India, availability

Timex Fit 2.0 की कीमत 5,995 रुपये है। यह वर्तमान में Timex की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदी जा सकती है। यह तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है - ब्लैक, ब्लू और व्हाइट। अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनलों के माध्यम से खरीदने के लिए स्मार्टवॉच कब उपलब्ध होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
 

Timex Fit 2.0 specifications

Timex की ओर से पेश की गई ये लेटेस्ट वॉच हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल (Sp02) मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग सेंसर के साथ आती है। यह सात स्पोर्ट्स मोड के साथ एक्टिविटी ट्रैकिंग भी ऑफर करती है। Timex Fit 2.0 में दायीं ओर नेविगेशन के लिए सिंगल बटन के साथ 45mm का गोल डायल है। डिस्प्ले का साइज अभी पता नहीं चला है।
Timex Fit 2.0 सात दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इससे यूजर म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल करने के साथ साथ रिमोट तरीके से अपने स्मार्टफोन से फोटो भी क्लिक कर सकेगा। स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक ब्लूटूथ के माध्यम से कॉल डायल करने और रिसीव करने की क्षमता है।

यूजर अपनी Timex Fit 2.0 के लुक को अपने हिसाब से एडजस्ट करने के लिए उपलब्ध कई प्रकार के वॉचफेस में से कोई भी चुन सकते हैं। टाइमेक्स की ये स्मार्टवॉच पानी, धूल और पसीने से बचाव के लिए IP54 सर्टीफिकेशन के साथ आती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.