Tecno ने लॉन्च किए किफायती वायर्ड व वायरलेस ईयरफोन्स, कीमत 225 रुपये से शुरू...

TECNO EarBuds 1 ट्रू वायरलेस ईयरफोन है, जिसे कंपनी ने आकर्षक कीमत 1,299 रुपये में लॉन्च किया है। इसके अलावा, वायर्ड डिवाइस की बात करें, तो Hot Beats J2 की कीमत इसकी कीमत 349 रुपये रखी गई है। साथ ही Prime P1 ईयरफोन की कीमत महज 229 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 मार्च 2021 13:48 IST
ख़ास बातें
  • TECNO EarBuds 1 (TWS) में 40mAh की दो बैटरी दी गई है
  • Hot Beats J2 ड्युल साउंड ड्राइवर के साथ आता है
  • Prime P1 में ग्लॉसी मेटैलिक डिजाइन से लैस है
Tecno ने अपने ऑडियो पोर्टफॉलियों में विस्तार करते हुए लेटेस्ट किफायती वायर्ड व वायरलेस ईयरफोन्स को लॉन्च किया है। इसमें एक ट्रू वायरलेस TECNO EarBuds 1 (TWS) और दो वायर्ड ईयरफोन्स शामिल है, जिनके नाम है Hot Beats J2 और Prime P1। ऑडियो प्रोडक्ट्स की बात करें, तो यह बेहद ही किफायती दामों में लॉन्च किए गए हैं, जो कि प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। कंपनी का उद्देश्य यूज़र्स को किफायती दामों में यूज़र्स को शानदार म्यूजिक का अनुभव प्रदान करना है। आइए एक नज़र डालते हैं इनकी कीमत और खूबियों पर-
 

TECNO EarBuds 1 (TWS), Hot Beats J2 and Prime P1 price in India

TECNO EarBuds 1 ट्रू वायरलेस ईयरफोन है, जिसे कंपनी ने आकर्षक कीमत 1,299 रुपये में लॉन्च किया है। इसके अलावा, वायर्ड डिवाइस की बात करें, तो Hot Beats J2 की कीमत इसकी कीमत 349 रुपये रखी गई है। साथ ही Prime P1 ईयरफोन की कीमत महज 229 रुपये है।
 

TECNO EarBuds 1 (TWS) features

TECNO EarBuds 1 (TWS) में 40mAh की दो बैटरी दी गई है, जो बार चार्ज करने पर 4 घंटे का म्यूजिक देती हैं। अगर इसे 300 एमएएच के चार्जिंग केस के साथ इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान होगी। इसमें लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.0 की टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा, इसका स्मार्ट टच सेंसर कॉल्स, म्यूजिक ऑडियो सुनने के अनुभव को और शानदार बना देता है। वाटर रसिस्टेंस के लिए यह IPX4 रेटेड है।  सॉफ्ट सिलिकॉन के ईयर टिप्स और ईयर हुक्स मेहनत और थकाने वाले काम करने के दौरान आपके कानों पर एक मुलायम पकड़ बनाते हैं। इस वायरलेस ईयरबड्स में दो मोड दिए गए हैं, जो है सिंगल और डबल। इन दोनों मोड्स के बीच एक स्विच है, जिसे आप ड्राइविंग के समय आसानी से स्विच ऑन या स्विच ऑफ कर सकते हैं। ड्राइविंग करके वक्त बाहर की आवाजे सुनना जरूरी  होता है।
 

Hot Beats J2 features

हॉट बीट्स जे2 ईयरफोन्स में ड्युल साउंड ड्राइवर दिए गए हैं, जिससे क्लियर साउंड प्राप्त होता है। इस ईयरफोन में कई कंट्रोल मौजूद है, जो कई फंक्शंस में मदद करते हैं जैसे म्यूजिक प्ले करने, उसे बंद करने, वॉल्यूम को एडजस्ट करने,  कॉल  अटेंड करने या कॉल को न उठाना आदि के काम। इसके म्यूजिक को और गहराई देने के लिए इसे क्वॉड स्पीकर से लैस किया गया है, जिससे बाहर से आने वाली आवाजें आपके कानों तक नहीं पहुंचती। हॉट बीट्स जे2 ईयरफोन को 1.2 मीटर की टीपीई थ्रेड वायर से सुरक्षित किया गया है।
 

Prime P1 features

टेक्‍नो प्राइम पी1 बेहतरीन और ग्लॉसी मेटैलिक डिजाइन से लैस है। इसमे हैंड फ्री कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन की सुविधा दी गई है। इसमें म्यूजिक प्ले करने, बंद करने और आवाज को कम या ज्यादा करने की सुविधा के लिए बटन दिया गया है प्राइम पी1 ईयरफोन में सुपर क्लियर ऑडिय़ो क्वॉलिटी और जबर्दस्‍त बैस मिलता है। हल्के वजन के इस आराम को यूजर्स आसानी से कैरी कर सकें, इसका भी ध्यान रखा गया है। प्राइम पी1 की कीमत 225 रुपये रखी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hot Beats J2, Prime P1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  2. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  5. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  6. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  7. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.