कान में डाले बिना म्यूजिक और कॉलिंग! Sony ने लॉन्च किए नए Clip-On LinkBuds Clip, जानें कीमत

Sony ने LinkBuds Clip नाम से नए open-ear, clip-on डिजाइन वाले truly wireless earbuds को ग्लोबली लॉन्च किया है, जिनमें 10mm ड्राइवर और AI कॉल फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Sony ने क्लिप-ऑन डिजाइन वाले नए ओपन-ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च
  • 10mm ड्राइवर और AI-बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर
  • 37 घंटे तक की बैटरी लाइफ और फास्ट चार्ज सपोर्ट

Sony LinkBuds Clip ओपन-ईयर ईयरबड्स नए क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ लॉन्च

Photo Credit: Sony

Sony LinkBuds Clip ट्रूली वायरलेस ओपन-ईयर ईयरबड्स लॉन्च हो गए हैं। ये Sony के ओपन-ईयर ऑडियो लाइनअप का नया एडिशन है, जिसमें कंपनी ने क्लिप-ऑन डिजाइन को अपनाया है। LinkBuds Clip उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो म्यूजिक सुनते समय आसपास की आवाजों से पूरी तरह कटना नहीं चाहते। ओपन-ईयर डिजाइन, बड़े ड्राइवर और AI-बेस्ड कॉल फीचर्स के साथ Sony का यह नया प्रोडक्ट कम्यूटर्स और आउटडोर यूजर्स के लिए पोजिशन किया गया है।

Sony LinkBuds Clip को ब्लैक, ग्रीज, ग्रीन और लैवेंडर कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है। अमेरिका में इनकी कीमत 229.99 डॉलर रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 21,000 रुपये होती है। इसके साथ ऑप्शनल केस कवर और फिटिंग कुशन्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कीमत 24.99 डॉलर है। फिलहाल कंपनी ने भारत में कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Advertisement

डिजाइन की बात करें तो Sony LinkBuds Clip में ओपन-ईयर क्लिप-ऑन स्टाइल दिया गया है, जो कान के अंदर जाने के बजाय बाहर से फिट होता है। ये Sony के पुराने रिंग-स्टाइल ओपन ईयरबड्स से अलग अप्रोच है। C-शेप क्लिप डिजाइन का मकसद अलग-अलग ईयर शेप्स पर ज्यादा स्टेबल फिट देना बताया जा रहा है, जिससे लंबे समय तक पहनने पर भी डिस्कम्फर्ट कम हो सकता है। हर ईयरबड का वजन करीब 6.4 ग्राम है।

ऑडियो के लिए Sony ने LinkBuds Clip में 10mm का डायनामिक ड्राइवर दिया है। ओपन डिजाइन की वजह से इन ईयरबड्स में आइसोलेशन कम रहेगा, लेकिन क्लैरिटी और बैलेंस पर फोकस किए जाने का दावा किया गया है। ये ईयरबड्स Bluetooth 5.3 सपोर्ट के साथ आते हैं और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी भी दी गई है। ऑडियो कोडेक्स के तौर पर SBC और AAC का सपोर्ट मिलता है, जबकि LDAC जैसे हाई-रेज कोडेक इसमें शामिल नहीं हैं।

Sony ने इस बार कुछ नए लिसनिंग मोड्स भी जोड़े हैं। Voice Boost मोड खास तौर पर बातचीत और अनाउंसमेंट्स को ज्यादा क्लियर बनाने के लिए दिया गया है। Sound Leakage Reduction फीचर ओपन-ईयर डिजाइन में साउंड लीक की समस्या को कम करने पर काम करता है। कॉलिंग के लिए इसमें AI-बेस्ड नॉइज रिडक्शन और बोन कंडक्शन सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जो बेसिक डुअल-माइक सिस्टम से अलग अप्रोच मानी जा रही है।

Advertisement

बैटरी पर नजर डालें तो LinkBuds Clip ईयरबड्स सिंगल चार्ज में करीब 9 घंटे तक का प्लेबैक देने का दावा करते हैं, जबकि केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 37 घंटे तक बताई गई है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के तहत सिर्फ 3 मिनट की चार्जिंग में लगभग 1 घंटे का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। ये ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे हल्की बारिश और पसीने से सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

Sony LinkBuds Clip को Sony Sound Connect ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है, जहां 10-बैंड EQ, 360 Reality Audio, बैकग्राउंड साउंड इफेक्ट्स और कस्टम कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.