Sony ने PlayStation लिमिटिड एडिशन फिटनेस ट्रैकर किया लॉन्च, जानें फीचर्स

PlayStation वर्जन में फिटनेस ट्रैकर के अंदर डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2025 16:14 IST
ख़ास बातें
  • इसे रिब्रांडेड Xiaomi Smart Band 9 Pro कहा जा रहा है।
  • फिटनेस ट्रैकर के अंदर डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं नजर आता है।
  • PlayStation के सिग्नेचर फेस बटन आइकन इसमें मौजूद।

Sony ने PlayStation ब्रांड के फिटनेस ट्रैकर को लॉन्च किया है

Photo Credit: ITHome

Sony ने अपना फिटनेस ट्रैकर लॉन्च किया है। कंपनी चीन में PlayStation दशक मना रही है जिसके तहत आश्चर्यजनक रूप से उसने इस फिटनेस ट्रैकर को लॉन्च किया है जो PlayStation ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया है। फिटनेस ट्रैकर देखने में रिब्रांडेड Xiaomi Smart Band 9 Pro बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस नए प्रोडक्ट के बारे में और क्या जानकारी मिल रही है। 

Sony ने PlayStation ब्रांड के फिटनेस ट्रैकर को लॉन्च किया है जो रिब्रांडेड Xiaomi Smart Band 9 Pro हो सकता है। Weibo पर PlayStation China अकाउंट पर इसकी फोटो को शेयर किया गया है। एक ब्लू बॉक्स में यह नजर आ रहा है। ITHome के अनुसार, PlayStation वर्जन में फिटनेस ट्रैकर के अंदर डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं नजर आता है। बदलाव सिर्फ स्ट्रैप में दिखता है। इसमें PlayStation के सिग्नेचर फेस बटन आइकन नजर आते हैं और लोगो भी मिलता हुआ है। 
Advertisement

Sony ने हालांकि अभी तक खुलासा नहीं किया है कि इस फिटनेस ट्रैकर के सॉफ्टवेयर में कुछ कस्टमाइजेशन हुए हैं या नहीं। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi Smart Band 9 Pro में 1.74 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्ट बैंड में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह एल्युमिनियम बॉडी में आता है। कंपनी के अनुसार, यह 5 ATM तक वाटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करता है। इसका वजन 24.5 ग्राम है जो कि काफी हल्का बताया जाता है। यह 10.8mm तक पतला है। 

Band 9 Pro में सभी जरूरी हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें हार्ट रेट, SpO2, स्लीप मॉनिटरिंग, और मेंस्रुअल साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है। इसमें GPS ट्रैकिंग सपोर्ट भी है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। यह सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चल सकता है। 
Advertisement

Sony ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह PlayStation थीम वाला फिटनेस ट्रैकर चीन के बाहर भी लॉन्च होगा या नहीं। ट्रेंड रहा है कि लिमिटिड एडिशन वाले PlayStation प्रोडक्ट कुछ चुनिंदा मार्केट्स तक ही सीमित रहते हैं। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.