Sennheiser HD 25 Blue Limited Edition भारत में Rs 8,499 में लॉन्च

Sennheiser HD 25 स्पेशल ब्लू एडिशन लिमिटेड एडिशन हेडफोन की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। इस हेडफोन्स को Amazon India के माध्यम से खरीदा जा सकता है और इसमें नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी शामिल है। यह लिमिटेड एडिशन ब्लू ईयरपैड्स और वन-साइड वायर के साथ आते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जुलाई 2021 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Sennheiser HD 25 का फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 16Hz और 22,000Hz है
  • इन हेडफोन का भार बिना केबल के 140 ग्राम है
  • इस हेडफोन्स को Amazon India के माध्यम से खरीदा जा सकता है
Sennheiser HD 25 हेडफोन्स को भारतीय मार्केट में स्पेशल ब्लू लिमिटेड एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्पेशल लिमिटेड एडिशन हेडफोन्स भारत में ब्लू ईयरपैड्स के साथ आते हैं और इसकी कीमत भी काफी आकर्षक है। हेडफोन्स को लेकर कहा गया है कि यह भारी शोर वाले वातावरण में शानदार परफॉर्म करते हैं, जिन्हें डीजे और कैमरामैन के लिए आइडल बताया गया है। Sennheiser HD 25 हेडफोन्स को खासतौर पर ज्यादा शोर वाले बैकग्राउंड के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। सैन्हाइज़र एचडी 25 वज़न में काफी हल्के और वन-ईयर लिस्टनिंग विकल्प के साथ आते हैं।
 

Sennheiser HD 25 Special Blue Limited Edition price in India, sale

Sennheiser HD 25 स्पेशल ब्लू एडिशन लिमिटेड एडिशन हेडफोन की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। इस हेडफोन्स को Amazon India के माध्यम से खरीदा जा सकता है और इसमें नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी शामिल है। यह लिमिटेड एडिशन ब्लू ईयरपैड्स और वन-साइड वायर के साथ आते हैं।
Advertisement
 

Sennheiser HD 25 Special Blue Limited Edition features

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Sennheiser HD 25 हेडफोन्स आइडली डीजे और इंजीनियर्स के लिए बनाए गए हैं, जिसका इस्तेमाल बाहरी ब्राडकास्टिंग व अन्य प्रोफेशनल मॉनिटरिंग एप्लिकेशन्स के लिए किया जा सकता है। इन हेडफोन का भार बिना केबल के 140 ग्राम है और इसका Nominal impedance 70 ohms का है। इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 16Hz और 22,000Hz है।

जैसे कि हमने बताया HD 25 बैकग्राउंड शोर का हाई अटेन्यूएशन ऑफर करता है और यह हाई साउंड प्रेशर लेवल को भी हैंडल करने में सक्षम है। Sennheiser HD 25 में ज्यादा से ज्यादा साउंड प्रेशर लेवल 120dB के साथ लिस्ट है। इन हेडफोन्स को बेहद ही मजबूत तरीके से बनाया गया है, ताकि यह शोर भरे वातावरण में जैसे ENG, sound reinforcement, studio monitoring और Audio equipment testing जैसी जगहों पर बेहतर रूप से काम करे। इन हेडफोन्स को लेकर कहा गया है कि यह डीजे और कैमरामैन जैसे प्रोफेशन वाले लोगों के लिए बेस्ट साबित होगा।
Advertisement

Sennheiser HD 25 में डिटैचेबल सिंगल-साइडिड केबल दिया गया है और यह सिंगल-ईयर लिस्टिंग के लिए रोटेटेबल कैप्सूल के साथ आया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black & Blue

Headphone Type

Over-Ear

Type

Headphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.