7 दिन बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ 5.0, IP68 रेटिंग के साथ Senbono स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

वॉच का वजन 35 ग्राम है। इसमें 240 एमएएच बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 7 दिन तक का बैकअप दे सकती है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 16:22 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 1.83 इंच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x284 पिक्सल है।
  • कंपनी के अनुसार, इसमें बिल्ट-इन हार्ट रेट मॉनिटरिंग है।
  • वॉच का वजन 35 ग्राम है और इसमें 240 एमएएच बैटरी है।

इसे गोल्ड, ब्लू, ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है।

चाइनीज कंपनी Senbono की ओर से नई स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है। इसे कंपनी ने Senbono स्मार्टवॉच ही कहा है। स्मार्टवॉच में ब्लड प्रेशर और हार्ट मॉनिटरिंग जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। यह एंड्रॉयड 8 या उससे बाद के वर्जन वाले स्मार्टफोन्स के साथ ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट की जा सकती है। इसमें ब्लूटूथ नोटिफिकेशन, ऑडियो स्ट्रीमिंग और रिमोट कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 
 

Senbono Smartwatch price

Senbono Smartwatch की शुरुआती कीमत 19.99 डॉलर (लगभग 1650 रुपये) है। इसे गोल्ड, ब्लू, ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है। स्ट्रैप के लिए कंपनी ने सिलिकॉन और मेटल में कई सारे ऑप्शन दिए हैं। वियरेबल Aliexpress पर लिस्टेड है। इसकी डिलीवरी नवंबर में शुरू होने की बात कही गई है। 
 

Senbono Smartwatch specifications, features

स्मार्टवॉच में 1.83 इंच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x284 पिक्सल है। एंड्रॉयड 8 और आईओएस 8 पर चलने वाले और उसके बाद के वर्जन वाले स्मार्टफोन्स के साथ इसे ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट किया जा सकता है। यह ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करती है। वॉच का वजन 35 ग्राम है। इसमें 240 एमएएच बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 7 दिन तक का बैकअप दे सकती है। 

कंपनी के अनुसार, इसमें बिल्ट-इन हार्ट रेट मॉनिटरिंग है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग भी कर सकती है। स्लीप मॉनिटरिंग करने के साथ ही यह ब्लड ऑक्सीजन लेवल को भी माप सकती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में वेदर फोरकास्ट, अलार्म, रिमाइंडर्स और फाइंड माय फोन जैसे फीचर्स भी सपोर्टेड हैं। इसे वेदरप्रूफ बनाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। यानि कि यह पानी के हल्के छीटों में आसानी से खराब नहीं हो सकती है, ऐसा कहा गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  2. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  3. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  4. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  2. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  3. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  4. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  5. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  6. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  7. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  8. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  9. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  10. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.