सैमसंग गियर एस3 स्मार्टवॉच भारत में जनवरी में होगी लॉन्च: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2016 12:01 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गियर एस3 को दोनों वेरिएंट भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है
  • अभी लॉन्च की तारीख का पता नहीं चला है
  • स्मार्टफोन की कीमत का भी पता नहीं चला है
सैमसंग ने सितंबर में आईएफए 2016 इवेंट में अपनी गियर एस3 सीरीज़ में नई स्मार्टवॉच लॉन्च की थीं। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने नई स्मार्टवॉच के दो वेरिएंट पेश किए थे- फ्रंटियर और क्लासिक। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अब भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच रेंज को लाने की योजना बना रही है। और जनवरी में इस लॉन्च की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

अभी सैमसंग गियर एस3 के भारत में लॉन्च से जुड़ी तारीख का पता नहीं चला है। लेकिन सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जनवरी में इन स्मार्टवॉच को लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन स्मार्टवॉच के दोनों वेरिएंट भारत में लॉन्च किए जाएंगे पर अभी इनकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

गियर एस3 का फ्रंटियर मॉडल एक रग्ड आउटडोर लुक का बना है। जबकि क्लासिक वेरिएंट स्मार्टवॉच देखने में ज्यादा बेहतर दिखती है। हालांकि, दोनों वॉच में एक बड़ा डायलकेस है और ऐसा लगता है कि इन्हें पुरुष ग्राहकों के हिसाब से बनाया गया है।

ख़ास बात है कि, गियर एस3 का फ्रंटियर मॉडल एक सेल्युलर रेडियो चिप के साथ आता है जिससे स्मार्टवॉच को 4जी मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट किया जा सकता है। इसका मतलब है कि वॉच को इंटरनेट से जोड़ने या कॉल करने के लिए आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी। यह एक ऐसा फ़ीचर है जो अभी बाजार में उपलब्ध नहीं है। ऐप्पल की लेटेस्ट जेनरेशन स्मार्टवॉच सीरीज़ ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 में भी यह फ़ीचर नहीं है।
Advertisement

सैमसंग गियर एस3 स्मार्टवॉच ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले के साथ आता है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस है। इसमें जीपीएस और एक बिल्ट-इन स्पीकर भी है। सैमसंग पे की सुविधा वाले देशो में इस वॉच से बिल भुगतान भी किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.