Samsung Galaxy Watch FE होगी 24 जून को लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Samsung Galaxy Watch FE में 396 x 396 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 1.2 इंच री सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Watch FE एंट्री लेवल वियरेबल होने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy Watch FE में 1.2 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung Galaxy Watch FE में 1.5GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलेगी।

Samsung Galaxy Watch 4 में 44mm डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Watch FE पर काम कर रहा है। हाल ही में आई लीक के अनुसार, Galaxy Watch FE 24 जून को लॉन्च होने की संभावना है। X पर यह खुलासा मिस्ट्रीलूपिन द्वारा किया गया है। खास बात यह है कि यह स्मार्टवॉच हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर समय से पहले लिस्टेड हो गई थी। यहां हम आपको Galaxy Watch FE  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Watch FE Expected Price


Samsung की इस डिवाइस में "FE" का मतलब फैन एडिशन है, जिसे Samsung द्वारा अपने फैंस के लिए पेश किया जाता है। यह पहली बार है जब Samsung Galaxy Watch लाइनअप में FE एडिशन जारी किया जा रहा है। पिछली लीक से पता चला है कि Samsung Galaxy Watch FE तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, सिल्वर और पिंक गोल्ड में आएगी। Samsung Galaxy Watch FE की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,951 रुपये) है।


Advertisement
Samsung Galaxy Watch FE Specifications


Samsung Galaxy Watch FE  एंट्री लेवल वियरेबल होने की उम्मीद है, Galaxy Watch FE में मौजूदा Galaxy Watch 4 जैसे फीचर्स मिलने की अफवाह है, जिसमें सेलुलर डाटा वेरिएंट भी शामिल है। स्मार्टवॉच में 396 x 396 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 1.2 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें 1.5GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टवॉच में Exynos W920 ड्यूल-कोर 1.18GHz प्रोसेसर हो सकता है। यह स्मार्टवॉच 247mAh बैटरी की के साथ लगभग 30 घंटे चलने की उम्मीद है। आगामी स्मार्टवॉच Samsung One UI Watch 5.0 पर बेस्ड होने की उम्मीद है। सेंसर के मामले में Galaxy Watch FE एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, बायोइम्पेडेंस एनालिसेज, ईसीजी सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ब्राइटनेस सेंसर और हार्ट रेट (ऑप्टिकल) से लैस हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  2. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  3. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  4. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  5. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  6. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  7. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  8. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  9. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  10. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.