Samsung Galaxy Ring गजब हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, डॉक्टर रहेगा दूर, सिंगल चार्ज में देगी 7 दिनों का बैटरी बैकअप

Samsung Galaxy Ring की कीमत $399 (लगभग 34,000 रुपये) है। यह रिंग चुनिंदा मार्केट में 10 जुलाई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2024 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Ring 5 से लेकर 13 तक 9 स्क्रीन साइज में आती है।
  • Samsung Galaxy Ring में Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं।
  • Samsung Galaxy Ring की कीमत $399 (लगभग 34,000 रुपये) है।

Samsung Galaxy Ring में Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आखिरकार अपने दूसरे अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Ring को लॉन्च कर दिया है। रिंग को नए Galaxy Z फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है। साउथ कोरियन ब्रांड की पहली स्मार्ट रिंग कई हेल्थ ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स के साथ आती है। यह रिंग तीन फिनिश और 13 तक साइज में उपलब्ध है। गैलेक्सी रिंग का हल्का डिजाइन 2.3 ग्राम से 3.0 ग्राम तक रहता है। वाटर रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ इस रिंग की बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चल सकती है। आइए Samsung Galaxy Ring के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy Ring Price


Samsung Galaxy Ring की कीमत $399 (लगभग 34,000 रुपये) है। यह रिंग चुनिंदा मार्केट में 10 जुलाई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 24 जुलाई से होगी। इस डिवाइस को Titanium Black, Titanium Silver और Titanium Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।


Advertisement
Samsung Galaxy Ring Specifications


Samsung Galaxy Ring 5 से लेकर 13 तक 9 स्क्रीन साइज में आती है। वियरेबल के साथ सिजिंग किट आती है जो कि 9 ऑप्शन में से सही चुनाव करने में मदद करती है। इसमें 8MB मेमोरी दी गई है और यह PPG सेंसर से लैस है जो यूजर्स को उनकी हार्टबीट की इररेगुलर रिदम को डिटेक्ट करने में मदद करता है। इसमें टेंप्रेचर सेंसर और एक्सेलेरोमीटर सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच Samsung Health ऐप के साथ काम करती है। यह ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करती है। Galaxy Ring को Android 11.0 या कम से कम 1.5GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जाता है। 

Galaxy Ring में Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें एनर्जी स्कोर और वेलनेस टिप्स शामिल है। यह रिंग पहनने वालों को कई मैट्रिक्स के साथ विस्तार से हेल्थ रिपोर्ट प्रदान करती है और सलाह देती है। इसमें स्लीप AI एल्गोरिदम दिया गया है जो कि स्लीप पैटर्न और बेहतर आदतों के लिए डाटा प्रदान करता है। स्लीप स्कोर और खर्राटों का विश्लेषण करने के साथ रिंग नींद के दौरान मूवमेंट, स्लीप लेटेंसी और हार्ट और रेस्पिरेटरी रेट जैसे स्लीप मैट्रिक्स प्रदान करती है। साइकिल ट्रैकिंग के साथ, स्किन टेंप्रेचर मॉनिटरिंग द्वारा मेंट्रुअल साइकल (मासिक धर्म चक्र) को ट्रैक किया जा सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy Ring को Samsung Health ऐप के जरिए हार्ट रेट अलर्ट के जरिए से हार्ट रेट के बारे में तुरंत नोटिफिकेशन प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। ऑटो वर्कआउट डिटेक्शन और इनएक्टिव अलर्ट डिवाइस पर उपलब्ध अन्य हेल्थ फोक्स्ड फीचर्स हैं। इसके अलावा रिंग का इस्तेमाल कुछ टैप के साथ पेयर्ड गैलेक्सी स्मार्टफोन पर फोटो क्लिक करने या अलार्म को रिजेक्ट करने के लिए किया जा सकता है। यूजर्स सैमसंग फाइंड पर फाइंड माई रिंग के साथ गैलेक्सी स्मार्टफोन के जरिए Galaxy Ring की लोकेशन चेक कर सकते हैं। रिंग में IP68 रेटिंग दी गई है जो कि पानी और पसीने से बचाव सुनिश्चित करती है। यह रिंग 10 ATM वाटर रेसिस्टेंस सर्टिफाइड है। इसमें टाइटेनियम ग्रेड 5 बिल्ड दिया गया है।
Advertisement

डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy Ring की लंबाई 7.0mm, चौड़ाई 2.6mm है। साइज 5 ऑप्शन का वजन 2.3 ग्राम और साइज 13 का वजन 3.0 ग्राम है। चार्जिंग केस के डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 48.9mm, चौड़ाई 48.9mm, मोटाई 24.51mm और वजन 61.3 ग्राम है। Galaxy Ring के बेस वेरिएंट साइज 5 में 18mAh की बैटरी दी गई है, वहीं बड़े 13 साइज में 23.5mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ आने वाला चार्जिंग केस चार्जिंग स्टेटस प्रदान करता है। चार्जिंग केस में 361mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक बैटरी का दावा करता है। वहीं सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 0 से 40 प्रतिशत तक हो जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.