Samsung Galaxy Fit 3 हुई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी

Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच 100+ वॉच फेस का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Fit 3 वॉच 100+ वॉच फेस का सपोर्ट करती है।
  • Samsung Galaxy Fit 3 फुल चार्ज पर 13 दिनों तक चल सकता है।

Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज Samsung Galaxy Fit 3 को लॉन्च कर दिया है जो कि 2020 में आए Galaxy Fit 2 का अपग्रेड वर्जन है। Samsung के नए फिटनेस ट्रैकर में एक बड़ी डिस्प्ले और एक बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 13 दिनों तक चल सकती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Fit 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Fit 3 की कीमत और उपलब्धता


Samsung Galaxy Fit 3 एशिया, सेंट्रल अमेरिका, साउथ अमेरिका और यूरोप जैसे बाजार में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 23 फरवरी को शुरू होगी, लेकिन अभी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। यह डिवाइस ग्रे, सिल्वर और पिंक गोल्ड जैसे कलर में उपलब्ध होगा।


Samsung Galaxy Fit 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच 100+ वॉच फेस का सपोर्ट करती है। हालांकि, सैमसंग ने डिवाइस की बैटरी साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पता चला है कि यह फुल चार्ज पर 13 दिनों तक चल सकता है। Galaxy Fit 3 हार्ट रेट, स्लीप, स्ट्रेस लेवल और एक्सरसाइज को ट्रैक कर सकता है। ट्रैक किए गए डाटा को Samsung Health ऐप के जरिए लिंक फोन पर देखा जा सकता है। डिवाइस में जीपीएस कनेक्टिविटी नहीं है, लेकिन यह एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर से लैस है।

Galaxy Fit 3  में रिमोट कैमरा, फाइंड माई फोन, इमरजेंसी एसओएस, फॉल डिटेक्शन, डू नॉट डिस्टर्ब मोड और स्लीप मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट नहीं करता है तो इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर नहीं हैं। यह सिलिकॉन स्ट्रैप से लैस एल्यूमीनियम चेसिस के साथ आता है। यह IP68 और 5ATM-रेटेड डस्ट और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  5. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  11. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  6. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.