Rollme ने अपना स्क्रीन लेस स्मार्ट हेल्थ बैंड Rollme PulseFit लॉन्च कर दिया है।
Rollme PulseFit में CNC मशीन से तैयार की गई एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम यूनिबॉडी है।
Photo Credit: Rollme
Rollme ने अपना स्क्रीन लेस स्मार्ट हेल्थ बैंड Rollme PulseFit लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है, जिससे कभी भी ध्यान भटकने की संभावना नहीं रहती है। यह आसानी से यूजर्स की निगरानी करने पर केंद्रित है। स्क्रीनलेस स्मार्ट बैंड आज के समय में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। यूजर बिना किसी रुकावट या ध्यान भटकाने वाली चीज के अपनी हेल्थ को ट्रैक कर सकते हैं। आइए Rollme PulseFit के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Rollme PulseFit की कीमत $59.99 (लगभग ₹5,594) है। यह स्मार्ट बैंड बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। यह तीन कलर्स जैसे कि फैंटम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे और रोज क्वार्ट्ज में उपलब्ध है। अपने 11.11 प्रमोशनल ऑफर के तहत Rollme स्मार्ट बैंड के साथ एक अतिरिक्त वुवेन नायलॉन स्ट्रैप भी दे रहा है।
Rollme PulseFit में CNC मशीन से तैयार की गई एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम यूनिबॉडी दी गई है, जिसके साथ हाई-डेंसिटी वाला वुवेन नायलॉन स्ट्रैप मिलता है। इसमें कोई स्क्रीन नहीं आती है, जिससे विज़ुअल नोटिफिकेशन और डिजिटल क्लटर से छुटकारा मिलता है। यह सिर्फ वाइब्रेशन मोटर के जरिए बेसिक अलर्ट और रिमाइंडर प्रदान करता है। यह बैंड 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग से लैस किया गया है, जिससे इसे स्विमिंग और कम गहरे पानी की एक्टिविटी में इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसमें हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें Goodix 3228T सेंसर और JL 7013A चिप दी गई है। इस बैंड के फ्रंट में एक ECG टच एरिया है, जिसे इस्तेमाल करना ज्यादा आसान है। यह बैंड रियल-टाइम हार्ट रेट वेरिएबिलिटी मॉनिटरिंग का सपोर्ट करता है। इस बैंड के साथ ऐप आता है जो कि लोरेंज स्कैटर प्लॉट एनालिसिस उपयोग करके कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ और ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम एक्टिविटी के बारे में जानकारी देता है। PulseFit में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) और स्लीप मॉनिटरिंग के साथ 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग मिलती है। यह ब्लड प्रेशर और बॉडी कंपोजिशन जैसे बीएमआई, बॉडी फैट और मसल मास को भी माप सकता है। इसके अलावा ब्लड ग्लूकोज, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड को ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है।
PulseFit में 200mAh की बैटरी मिलती है जो कि एक बार चार्ज होकर 15 दिनों तक चल सकती है। बैटरी मैग्नेटिक चार्जिंग से चार्ज होती है। ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन के साथ हेल्थ डेटा सिंक होता है। कंपेटिबल ऐप में रिमोट केयर फीचर भी है, जिससे यूजर्स अपने परिवार के मेंबर्स के साथ अपना हेल्थ डेटा शेयर कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी