Rollme Hero M5 Ultra स्मार्टवॉच 20 दिन बैटरी, किडनी हेल्थ जैसे एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 400mAh की बैटरी दी गई है जो 20 दिन तक चल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2024 11:03 IST
ख़ास बातें
  • इसमें CFDA प्रमाणित ECG मॉनिटर मिलता है।
  • कंपनी ने इसमें एक नया फीचर यूरिक एसिड मॉनिटरिंग के रूप में जोड़ा है।
  • इससे यूजर किडनी की हेल्थ का भी ध्यान रख सकता है।

Rollme Hero M5 Ultra में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Rollme

Rollme ने नई स्मार्टवॉच Hero M5 Ultra लॉन्च की है। कंपनी ने इससे पहले साल की शुरुआत में Rollme Hero M5 को लॉन्च किया था। अब यह नया मॉडल कुछ बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो राउंड शेप में है। इसमें दो फिजिकल बटन बॉडी पर मौजूद हैं। ऊपर की तरफ वाला बटन मेन मेन्यु के लिए इस्तेमाल होता है जबकि नीचे का बटन क्विक शॉर्टकटस् के लिए इस्तेमाल होता है। इसमें 400mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के डिटेल्स। 
 

Rollme Hero M5 Ultra price

Rollme Hero M5 Ultra की कीमत 69.99 डॉलर (लगभग 6,000 रुपये) है। इसे कंपनी ने Black और Silver कलर्स में लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Rollme Hero M5 Ultra specifications

Rollme Hero M5 Ultra में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो राउंड शेप में है। इसमें दो फिजिकल बटन बॉडी पर मौजूद हैं। ऊपर की तरफ वाला बटन मेन मेन्यु के लिए इस्तेमाल होता है जबकि नीचे का बटन क्विक शॉर्टकटस् के लिए इस्तेमाल होता है। इसमें इंटीग्रेटेड स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है और ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है। 

स्मार्टवॉच के लेफ्ट साइड में ECG टच एरिया है जहां से यूजर अपने हार्ट की हेल्थ को मॉनिटर कर सकता है। इसके अलावा इसमें कई और हेल्थ फीचर्स भी मिल जाते हैं। मसलन, यह स्लीप ऐड फंक्शन के साथ आती है जिससे यूजर की स्लीप की क्वालिटी बेहतर होती है। यह श्वसन दर को भी ट्रैक कर सकती है। इसमें एक मसाज मोड भी दिया गया है जिसमें 6 सेटिंग्स दी गई हैं। इस मोड में यूजर को रिलेक्स होने में यह स्मार्टवॉच मदद करती है। 
Advertisement

एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें CFDA प्रमाणित ECG मॉनिटर मिलता है। यह ब्लड ग्लूकोस लेवल को भी माप सकती है। इसके अलावा यह बॉडी का तापमान, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस लेवल भी मॉनिटर कर सकती है। कंपनी ने इसमें एक नया फीचर यूरिक एसिड मॉनिटरिंग के रूप में जोड़ा है जिससे यूजर किडनी की हेल्थ का भी ध्यान रख सकता है। 

Hero M5 Ultra में 400mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच 7 से 10 दिन का बैकअप दे सकती है। स्टैंडबाय मोड में यह 20 दिन तक चल सकती है। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। स्मार्टवॉच को IP68 रेट किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.