• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 60 दिन स्टैंडबाय टाइम वाली Rollme R3 स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 60 दिन स्टैंडबाय टाइम वाली Rollme R3 स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, जानें कीमत

रिंग का आउटर पार्ट टाइटेनियम एलॉय का बना है जबकि भीतरी हिस्सा हाईपोएलर्जिक इपॉक्सी रेजिन का बना है।

सिंगल चार्ज में 60 दिन स्टैंडबाय टाइम वाली Rollme R3 स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Rollme

Rollme R3 स्मार्ट रिंग को ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • रिंग का आउटर पार्ट टाइटेनियम एलॉय का बना है
  • स्मार्ट रिंग को कंपनी ने 6 साइज में पेश किया है
  • Rollme R3 में कंपनी ने कई तरह के हेल्थ फीचर्स दिए हैं
विज्ञापन
वियरेबल टेक कंपनी Rollme की ओर से नई स्मार्ट रिंग लॉन्च की गई है। यह Rollme R3 स्मार्ट रिंग है। इससे पहले कंपनी Rollme R1, और Rollme R2 को भी लॉन्च कर चुकी है। नए मॉडल को कंपनी ने टाइटेनियम एलॉय बिल्ड क्वालिटी में पेश किया है। रिंग का आउटर पार्ट टाइटेनियम एलॉय का बना है जबकि भीतरी हिस्सा हाईपोएलर्जिक इपॉक्सी रेजिन का बना है। इससे यह स्मार्ट रिंग वजन में बहुत हल्की हो जाती है और केवल 4 ग्राम की है। इसे IP68 सर्टीफिकेशन मिला है जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाता है। यह 50 मीटर तक गहरे पानी में गिरने के बाद भी चलती रह सकती है। स्मार्ट रिंग को कंपनी ने 6 साइज में पेश किया है जो 7 से 12 तक चुने जा सकते हैं। जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। .
 

Rollme R3 price, availability

Rollme R3 स्मार्ट रिंग की कीमत 169 डॉलर है लेकिन वर्तमान में इसे स्पेशल लॉन्च प्राइस के तहत 89.99 डॉलर (लगभग 7,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। स्मार्ट रिंग को ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Rollme R3 specifications

जैसा कि पहले भी बताया गया है, रिंग का आउटर पार्ट टाइटेनियम एलॉय का बना है जबकि भीतरी हिस्सा हाईपोएलर्जिक इपॉक्सी रेजिन का बना है। स्मार्ट रिंग वजन में सिर्फ 4 ग्राम की है। यह IP68 रेटिंग के साथ आती है। यह 50 मीटर तक गहरे पानी में गिरने के बाद भी चलती रह सकती है। स्मार्टवॉच को कंपनी ने 6 साइज में पेश किया है जो 7 से 12 तक चुने जा सकते हैं। 

Rollme R3 में कंपनी ने कई तरह के हेल्थ फीचर्स दिए हैं जिनमें हार्ट रेट, PPG सेंसर शामिल हैं, जिससे रियल टाइम हार्ट रेट, और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग की जा सकती है। इसके लिए यह डेडिकेटेड ऐप सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस स्मार्ट रिंग से स्लीप मॉनिटरिंग भी की जा सकती है। यह कई तरह की एक्सरसाइज एक्टिविटी को सपोर्ट करती है। 

स्मार्ट रिंग में जेस्चर कंट्रोल फीचर भी हैं। इसकी मदद से यूजर स्मार्टफोन कैमरा को कंट्रोल कर सकता है। म्यूजिक कंट्रोल कर सकता है और वीडियो प्लेबैक भी कर सकता है। इसमें 17.5mAh की पॉलीमर बैटरी लगी है। फुल चार्ज होने पर यह 60 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। यह चार्जिंग केस के साथ आती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »